अमर देव पासवान, आसनसोल: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता की लाश सड़क किनारे SUV में मिली है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव को दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
मृतक की पहचान राजेंद्र साव के रूप में हुई है। राजेंद्र साव आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के संयोजक थे। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र का शव उनकी सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो में पाई गई। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है और यह कहा है कि अगर राजेंद्र साव के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
वहीं, राजेंद्र साव के भाई जितेंद्र साव का आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे वो स्कॉर्पियो से रानीगंज से आसनसोल के लिए निकले थे। उन्होंने घर में बताया था कि आसनसोल में किसी को पांच लाख रुपये देने हैं, लेकिन ये रकम किसे देनी है, ये नहीं बताया था।
जितेंद्र साव ने बताया कि भाई के घर से निकलने के कुछ ही घंटे के बाद उनके पास फोन आया कि उनके भाई का खून से लथपथ शव जामुड़िया थाना अंतर्गत चांदा मोड़ पर सड़क किनारे पड़ा है।
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
6 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
7 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
7 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
7 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
7 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines