बच्ची से गंदी चैट और अश्लील हरकतें; मदुरै में BJP पदाधिकारी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

Sexual Assault Case Update: बच्ची का यौन शोषण और उससे अश्लील चैट करने के आरोप में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Delhi Crime News

BJP Leader Arrest For Sexual Assault: तमिलनाडु के मदुरै जिले से भाजपा पदाधिकारी MS शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप लगे हैं। आरोपी शाह राज्य की भाजपा ईकाई में पदाधिकारी है। उसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

आरोपी पर पोक्सो एक्ट की धारा 11(1) (शब्दों का प्रयोग, अश्लीलता दिखाना और बच्चे के शरीर को उजागर करना), 11(4) (यौन उत्पीड़न) और 12 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, जिससे उन्होंने आरोपी शाह पर उनकी बेटी का यौन शोषण करने, अश्लील हरकतें करने और उसके साथ अश्लील चैट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फोन जब्त करके अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट सेव कर लिए हैं। उसी आधार पर आरोपी को दबोचा गया।

विज्ञापन

बिजनेस ट्रिप के दौरान उठाया बच्ची का फायदा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मदुरै के मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आरोपी शाह के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी और आरोपी शाह एक दूसरे को जानते थे। बच्ची का पिता अपने बिजनेस के सिलसिले अक्सर टूर पर रहता है। इस दौरान ही उनकी पत्नी और शाह के बीच दोस्ती हो गई थी। पिछले कुछ सालों से वे अपनी बेटी को भी साथ ही बाहर ले जाते हैं।

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी शाह ने उसकी बेटी से जान पहचान बना ली। वह उसे खिलाने-घुमाने के बहाने अपने साथ रखने लगा। इसी दौरान उसने फायदा उठाया। बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। पत्नी ने अचानक किसी काम से बेटी से फोन लिया तो उसमें शाह अंकल नाम से चैटबॉक्स खोलने पर चैट पढ़कर वह हैरान रह गई। उसने चैट के बारे में बताया, जिसमें अश्लील मैसेज थे। बेटी को किसी को कुछ न बताने पर बाइक-कार देने का वादा किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने पहले किया कार्रवाई करने से इनकार

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया गया। फिर पीड़ित ने मदुरै की विशेष अदालत में याचिका दी। जज ने सबूत के तौर पर पीड़िता से आरोपी की चैट पढ़ी और पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने पीड़िता का फोन जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किया और उसका फोन जब्त करके चैट के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर सेव कर लिए। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ