नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि आने वाले 9 राज्यों के चुनाव हमारे लिए बेहद अहम हैं। नई दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में बताते हुए बीजेपी नेता ने कहा,
बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा है कि 2023 बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस साल 9 राज्यों के चुनाव लड़ना और जीतना है।
आगे बीजेपी नेता ने कहा, 2024 में आम चुनाव हैं। इससे पहले 2023 का चुनाव (विधानसभा) हमारे लिए बहुत जरूरी है। वह बोले हम एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारेंगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जनादेश दिया कि हम कमजोर बूथों की पहचान करें और उन्हें मजबूत करें और पहुंच बढ़ाएं।
72,000 बूथों की पहचान
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 72,000 कमजोर बूथों की पहचान की गई है। वह बोले आज भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया है कि वह 1.32 लाख बूथों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हिमाचल चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम सरकार बदलने की परंपरा को बदलने वाले थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। बता दें बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई है। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines