पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'हमारे लिए 2023 बहुत महत्वपूर्ण, 9 राज्यों के चुनाव जीतना है'

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि आने वाले 9 राज्यों के चुनाव हमारे लिए बेहद अहम हैं। नई दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में बताते हुए बीजेपी नेता ने कहा,
बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा है कि 2023 बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस साल 9 राज्यों के चुनाव लड़ना और जीतना है।

आगे बीजेपी नेता ने कहा, 2024 में आम चुनाव हैं। इससे पहले 2023 का चुनाव (विधानसभा) हमारे लिए बहुत जरूरी है। वह बोले हम एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारेंगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जनादेश दिया कि हम कमजोर बूथों की पहचान करें और उन्हें मजबूत करें और पहुंच बढ़ाएं।

72,000 बूथों की पहचान

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 72,000 कमजोर बूथों की पहचान की गई है। वह बोले आज भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया है कि वह 1.32 लाख बूथों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हिमाचल चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम सरकार बदलने की परंपरा को बदलने वाले थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। बता दें बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई है। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ