BJP leader Ranjana Nachiyar arrest after viral video: देशभर में भाजपा नेताओं की ओर से राह चलते लोगों के साथ या फिर विभागीय अफसरों के साथ दुर्व्यवहार करने के अनेकों मामले सामने आते रहते हैं। इन्हीं मामलों के बीच अब तमिलनाडु से भाजपा नेत्री की ओर से दुर्व्यवहार से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां तमिलनाडु भाजपा नेता व अभिनेत्री रंजना नचियार पर चेन्नई में एक सरकारी बस में खतरनाक स्टंट कर रहे छात्रों को थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही तमिलनाडु पुलिस ने रंजना नचियार को गिरफ्तार कर लिया। रंजना की गिरफ्तारी के बाद पार्टी से जुड़े लोग उनको निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।
बस में सवार होकर स्टंट कर रहे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को चेन्नई के कुंद्राथुर में एक स्कूल बस में सवार होकर कुछ छात्रों की ओर से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था। उसी दौरान बस के पीछे से भाजपा नेता व अभिनेत्री रंजना नचियार भी अपने वाहन से आ रहीं थीं। बताया जा रहा है कि बस में छात्रों की ओर से हो रही इस हरकत पर रंजना नचियार की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने आगे जाकर बस को रूकवाया और बस में सवार होकर स्टंट कर रहे बच्चों को थप्पड़ जड़ते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
यह भी पढ़ें: कुश्ती के दंगल में उतरे यूपी के दो सांसद… जोर लगाकर देने लगे पटकनी, नजारा देख मचने लगा शोर, Video
बस के कंडक्टर को कहे अपशब्द, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्कूली बस में छात्रों की हरकत पर आग बबूला हुईं नचियार ने उस दौरान सिर्फ बच्चों पर ही अपना गुस्सा नहीं निकाला बल्कि बस के कंडक्टर को भी फटकार लगाने के साथ-साथ उसे अपशब्द भी कह डाले। घटना के बाद अभिनेत्री रंजना नचियार पर सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन नहीं करने देने के साथ ही छात्रों को थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने के चलते मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के बढ़ते ही पुलिस आनन-फानन में उसके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: नई पहल: कश्मीर में जेल से छूटते ही आतंकियों के पैरों में पहनाई गई ‘पायल’
भाजपा नेता ने की रिहाई की मांग
नचियार को हिरासत में लेने के दौरान उनकी ओर से पुलिस से की जा रही बहस का पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पार्टी से जुड़े लोगों की ओर से अभिनेत्री रंजना नचियार की रिहाई की मांग की जाने लगी। आपको बता दें कि भाजपा नेता सीटी रवि ने भी नाचियार की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री को परिवहन मंत्री और अधिकारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए क्योंकि वे बसों के फुटबोर्ड पर सफर करने वाले स्कूली बच्चों के लिए जिम्मेदार थे, इस हरकत के चलते उनकी जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से नचियार की रिहाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines