'कांग्रेस के DNA में है भ्रष्टाचार...' IT रेड में 42 करोड़ रुपये बरामद होने पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने साधा निशाना

BJP leader Rajeev Chandrasekhar target Congress: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी है।

BJP leader Rajeev Chandrasekhar target Congress
विज्ञापन

BJP leader Rajeev Chandrasekhar target Congress: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी है। दरअसल, कर्नाटक में आईटी की रेड के दौरान ठेकेदार आर अंबिका पति के घर से 42 करोड़ रुपये बरामद किए गए। अंबिकापति बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार पर सिविल ठेकेदारों से 40% कमीशन मांगने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस के डीएनए में है भ्रष्टाचार: राजीव चन्द्रशेखर

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ”कांग्रेस के डीएनए में है भ्रष्टाचार! हमने इसे कर्नाटक में देखा, और अब वे उसी राजनीतिक रणनीति का उपयोग तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करना चाहते हैं।”

Advertisment

अंबिकापति ने बीजेपी पर लगाया था कमीशन मांगने का आरोप

ठेकेदार अंबिकापति ने जुलाई 2022 में कांग्रेस की ओर से 40 फीसदी भ्रष्टाचार को लेकर पीएम को पत्र लिखा था। उन्होंने और ठेकेदारों के समूह ने भाजपा सरकार में 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। हालांकि, अब खुद अंबिकापति भ्रष्टाचार के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इनकम टैक्स की रेड में अंबिकापति के घर से 42 करोड़ रुपए मिले।

चन्द्रशेखर ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

राजीव चन्द्रशेखर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “उनके नेता (राहुल गांधी) जो भारत जोड़ो की बात करते हैं और यूपीए का नाम बदलकर इंडिया कर दिया है, उन्हें इसका नाम बदलकर ‘भारत लूटो यात्रा’ कर देना चाहिए। इसका सबूत हमें अंबिकापति के घर से मिला। हमने (बीजेपी) ने कहा था कि कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आएगी तो वह इस राज्य को अपने लिए एटीएम बना लेगी। आज कर्नाटक में भ्रष्टाचार से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल आगामी तेलंगाना और एमपी के चुनाव में किया जा रहा है। यह कर्नाटक के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ