कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को कोलकाता हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ी राहत दी। उन्हें 2021 के ड्रग्स केस में अदालत ने बरी कर दिया। पामेला के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान कोकीन तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।
कोलकाता पुलिस ने 21 फरवरी 2021 को पामेला को गिरफ्तार किया था। पुलिस को 76 ग्राम कोकीन उनकी गाड़ी से मिली थी। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई थी।
भाजपा नेता ने ही प्लांट किया था कोकीन
पुलिस ने जांच की तो बड़ा राजफाश हुआ। जांच में सामने आया की पामेला को फंसाने के लिए ये सारी साजिश एक अन्य भाजपा नेता राकेश सिंह द्वारा रची गई थी। राकेश सिंह ने ही एक महिला और दो अन्य पैडलर्स के जरिए से कोकीन खरीदी थी और अमृत राज सिंह की मदद से गोस्वामी की गाड़ी में रखवा दी थी। इसके पीछे की वजह पामेला द्वारा राकेश का एक अश्लील प्रस्ताव ठुकराया जाना था।
मुझे साजिश ने बनाया मजबूत
कोर्ट से बरी होने के बाद पामेला गोस्वामी ने कहा कि यह पूरी साजिश चुनाव के दौरान मेरी और पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए रची गई थी। यह मेरे जीवन का बेहद ज्ञानवर्धक सफर रहा है। इस दौरान मैंने मनुष्य के व्यवहार के बारे में बहुत कुछ सीखा। इस स्थिति ने मुझे मजबूत बना दिया है और मेरे सबसे अच्छा वर्जन सामने लाने में मदद की।
पुलिस की आंख खोलने वाला है ये केस
उन्होंने कहा कि यह मामला सौ फीसदी न्यायिक प्रणाली और पुलिस विभाग के लिए एक आंख खोलने वाला है, जिसमें कहीं न कहीं खामियां हैं। जिससे निर्दोष लोग साजिश में फंसते हैं। किसी भी व्यक्ति या आम नागरिक की ऐसी कठिनाई भरी स्थिति का अकेले सामना करने के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकती हूं।
पामेला ने शीर्ष नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का जताया आभार
उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि इन झूठे आरोपों के खिलाफ यह लड़ाई मैंने अकेले नहीं लड़ी बल्कि मेरे साथ कार्यकर्ताओं का साथ, शीर्ष नेतृत्व का विश्वास और जनता का भरपूर सपोर्ट मिला। बिना इनके सपोर्ट के मेरी ये लड़ाई काफी मुश्किल हो जाती। इस मुश्किल वक्त में सभी का मेरे साथ बने रहने के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं।
मेरा न्याय प्रणाली पर बढ़ गया और विश्वास
पामेला गोस्वामी ने कहा कि दो साल तक चले इस मामले में पूरे समय मैं काफी तनाव में रही। यह निश्चित रूप से मेरे लिए एक दर्दनाक स्थिति थी क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ड्रग्स लेने की साजिश का शिकार हो सकती हूं। अब जब कोर्ट ने मुझे बरी कर दिया है तो मुझे मानसिक रूप से काफी राहत मिली हैं और न्याय प्रणाली पर विश्वास और बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines