BJP Leader Madhavi Latha Arrested: दुर्गा पूजा के विसर्जन के बाद देश की कई जगहों से बुरी खबर सामने आ रही है। बहराइच के बाद अब तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंदिर में तोड़फोड़ के खिलाफ धरना दे रहे लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी शामिल थीं। तेलंगाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए माधवी लता को गिरफ्तार कर लिया है। माधवी लता की गिरफ्तारी के बाद मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है। उनके समर्थकों ने सिंकदराबाद में हंगामा शुरू कर दिया है।
क्या है मामला?
दरअसल सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कई लोगों का आरोप है कि अज्ञात शख्स ने मंदिर में घुसकर पवित्र मूर्ति को खंडित कर दिया है। आरोपी ने मंदिर को भी अपवित्र किया है। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देने वाले लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें- गौशाला में लेटने से सही होगा कैंसर, सफाई से नॉर्मल रहेगा ब्लड प्रेशर… योगी के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
कई बीजेपी नेता गिरफ्तार
दरअसल सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कई लोगों का आरोप है कि अज्ञात शख्स ने मंदिर में घुसकर पवित्र मूर्ति को खंडित कर दिया है। आरोपी ने मंदिर को भी अपवित्र किया है। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देने वाले लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी मौजूद थीं।
केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान
केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने मंदिर का दौरा करते हुए प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर सामुदायिक मतभेद बढ़ाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वो यहां चोरी करने नहीं आया था बल्कि हिंदू समाज को नीचा दिखाने आया था। हैदराबाद में यह घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
दुर्गा पूजा के पंडाल में घुसा था शख्स
बता दें कि 12 अक्टूबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। दुर्गा पूजा के पंडाल में एक शख्स ने दुर्गा माता की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपी के पास घर नहीं था और वो बहुत भूखा था। इसलिए खाने की तलाश में वो पंडाल में घुस गया और प्रसाद देने की कोशिश कर रहा था, तभी पंडाल में मौजूद मूर्ति गलती से खंडित हो गई।
यह भी पढ़ें- मुंबई पुलिस को क्यों नहीं मिल सकती लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी? जानें कैसे ऑपरेट करता है पूरा गैंग?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines