चेन्नई: भाजपा नेता और दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस खुशबू सुंदर (khushbu Sundar) को चेन्नई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिली। इससे नाराज खुशबू सुंदर ने Air India को ट्वीट कर शिकायत की है। जवाब में Air India ने खेद जताया है। उन्होंने सुविधाओं में सुधार लाने की प्रतिबद्धता जताई है।
लिगामेंट में चोट होने के कारण है दिक्कत
दरअसल, खुशबू सुंदर के घुटने में चोट है। इसलिए उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ प्रिय एयर इंडिया आपके पास घुटने की चोट वाले यात्री को ले जाने के लिए बुनियादी सुविधा व्हीलचेयर नहीं है। मुझे लिगामेंट में चोट होने के बावजूद चेन्नई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा है। मुझे यकीन है कि आप बेहतर कर सकते हैं।’
और पढ़िए – CM जगन रेड्डी ने किया ऐलान, बोले- अब विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
एयरइंडिया ने लिया ट्वीट का संज्ञान
खुशबू की शिकायत का Air India ने संज्ञान लिया है। अपने जवाब में कहा, ‘आपके अनुभव के बारें में जानकर हमें अत्यंत खेद हुआ है। हम इस मामले को तुरंत चेन्नई एयरपोर्ट पर तैनात अपनी टीम को बता रहे हैं।’
खुशबू पहली महिला एक्ट्रेस, जिनका फैंस ने बनाया था मंदिर
अभिनेत्री खुशबू सुंदर भारतीय फिल्मों की पहली ऐसी महिला एक्ट्रेस हैं, जिनका मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बनाया गया था। साल 1990 में खुशबू लोकप्रियता के शिखर पर थीं।
और पढ़िए – एम करुणानिधि की याद में ‘कलम स्मारक’ को लेकर चेन्नई में घमासान, विपक्ष के नेता ने किया बड़ा ऐलान
करुणानिधि ने कराया था डीएमके जॉइन
खुशबू ने 2010 में डीएमके जॉइन किया था। तब वे लोकप्रियता के शिखर पर थीं। खुद डीएमके प्रमुख करुणानिधि उन्हें पार्टी में लेकर आए थे। लेकिन नवंबर 2014 में उन्होंने कांग्रेस का झंडा थाम लिया। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद खुशबू कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट चाहती थीं। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। आखिरकार उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines