FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को बुलाए जाने का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा प्रवक्ता सावियो रोड्रिग्स ने मंगलवार को सरकार, भारतीय फुटबॉल संघों और मेजबान देश की यात्रा करने वाले भारतीयों से फीफा वर्ल्ड कप के बहिष्कार की अपील की।
बता दें कि जाकिर नाइक को कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के दौरान इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता रोड्रिग्स ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है, नाइक को मंच देना ‘आतंकवाद से सहानुभूति रखने वाले’ को ‘नफरत फैलाने’ के समान है।
रोड्रिग्स ने कहा कि फीफा विश्व कप एक वैश्विक कार्यक्रम है। दुनिया भर से लोग इस शानदार खेल को देखने आए हैं और लाखों लोग इसे टीवी और इंटरनेट पर देखेंगे। जाकिर नाइक को एक मंच देना, ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक आतंकवाद से लड़ रही है, एक आतंकवादी को उसकी कट्टरता और नफरत फैलाने के लिए एक मंच देना है।
भाजपा नेता ने देश के लोगों और आतंकवाद के शिकार विदेशों के लोगों से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के साथ एकजुटता दिखाते हुए विश्व कप के आयोजन का बहिष्कार करने की अपील की। रोड्रिग्स ने कहा कि जाकिर नाइक आतंकवादी से कम नहीं है।
2016 में भारत से भागा था जाकिर नाइक
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जाकिर ने खुले तौर पर आतंकी ओसाबा बिन लादेन का समर्थन किया है और भारत में इस्लामी कट्टरपंथ और नफरत फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि भारत सरकार ने जाकिर को भगोड़ा घोषित किया है। वह 2016 में भारत से भाग गया था। जाकिर पर मनी-लॉन्ड्रिंग और हेट स्पीच देने का आरोप है। इस साल मार्च में गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक द्वारा स्थापित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था और उस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि आईआरएफ के संस्थापक जाकिर नाइक के भाषण आपत्तिजनक थे क्योंकि वह ज्ञात आतंकवादियों का गुणगान करता रहा है। कहा गया है कि आईआरएफ संस्थापक भी युवाओं के जबरन धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं, आत्मघाती बम विस्फोटों को सही ठहरा रहे हैं। साथ ही हिंदुओं, हिंदू देवताओं और अन्य धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कर रहे हैं, जो अन्य धर्मों के लिए अपमानजनक हैं।
अधिसूचना में कहा गया है, “नाइक भारत और विदेशों में मुस्लिम युवाओं और आतंकवादियों को आतंकवादी कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है।” इसने यह भी कहा कि गुजरात, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा में IRF, इसके सदस्यों और साथ ही सहानुभूति रखने वालों की गैरकानूनी गतिविधियां देखी गईं।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines