West Bengal News: भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में मंदिर की पहली वर्षगांठ पूरी होने से कुछ समय पहले अब पश्चिम बंगाल में राम मंदिर का निर्माण करने का ऐलान किया है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल का इसको लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जब बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जा सकता है तो राम मंदिर क्यों नहीं बन सकता? माना जा रहा है कि पॉल का बयान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायुं कबीर की घोषणा का जवाब है। हालांकि अग्निमित्रा ने साफ किया कि उनका बयान मस्जिद निर्माण की प्रतिक्रिया के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए।
पॉल ने बंगाल सरकार को घेरा
कबीर ने कहा था कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस को 30 साल हो चुके हैं। अब इसका पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता पहले भी हिंदुओं के बारे में नरसंहार जैसे आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। लेकिन सीएम ममता बनर्जी मामले में कुछ नहीं कर रही। सीधे तौर पर हुमायुं कबीर जैसे लोगों को शह दी जा रही है। बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाने की तैयारी की जा रही है। पॉल ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार सिर्फ 30 फीसदी लोगों के लिए काम कर रही है। बंगाल में जिहादी लोग दुर्गा पूजा तक नहीं करने दे रहे।
यह भी पढ़ें:नोएडा से अमेरिकंस को लगा रहे थे चूना, फर्जी कॉल सेंटर से 76 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
कार्यक्रमों के आयोजन में बाधा डाली जा रही है। तृणमूल के नेता मंदिरों में तोड़फोड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे। अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि काली मंदिर में हाल ही में तोड़फोड़ की गई है। सरकार वोटबैंक के लिए एक समुदाय विशेष का पक्ष ले रही है। हिंदू समुदाय की अनदेखी की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंगाल में राम मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की पहली वर्षगांठ (22 जनवरी 2025) पूरी होने पर मंदिर का नींव पत्थर बरहामपुर में रखा जाएगा।
बेलडांगा में मस्जिद का ऐलान
इससे पहले टीएमसी विधायक हुमायुं कबीर ने कहा था कि बाबरी मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लिए भावुक मुद्दा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सर्वसम्मति से फैसला दिया था, जिसमें मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की थी। हुमायुं कबीर 75 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी वाले बांग्लादेश की सीमा से सटे मुर्शिदाबाद जिले की सीट से विधायक हैं। उन्होंने कहा था कि मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में नई बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी। वे इसके लिए 1 करोड़ रुपये दान देंगे। छह दिसंबर 2025 से पहले ही बेलडांगा में मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बंगाल में 34 प्रतिशत मुस्लिम हैं। मस्जिद के साथ उनकी भावना जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें:हाशिम बाबा गैंग का बदमाश सोनू एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी डबल मर्डर में वांछित
संबंधित खबरें
LIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
18 secs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
33 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
46 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines