---विज्ञापन---

Lok sabha Election 2024 में जीत के लिए BJP का मास्टर प्लान, विदेशी निभाएंगे अहम भूमिका

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने एक नया दांव चला है। भारतीय जनता पार्टी ने कई विदेशियों को चुनाव प्रचार में उतारने का फैसला किया है। साथ ही पार्टी की तरफ से अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों के राजनीतिक दलों को भारत आने का बुलावा भेजा है

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हैं। इसी बीच भाजपा के खेमें से एक दिलचस्प पहल सामने आई है। भाजपा ने कई बड़े देशों की सरकार को भारत आने का न्यौता भेजा है।

इन देशों को किया आमंत्रित

---विज्ञापन---

भारतीय जनता पार्टी ने कई देशों की अलग-अलग पार्टियों को लोकतंत्र के इस महापर्व का साक्षी बनने का अमंत्रण दिया है। इस लिस्ट में अमेरिका से लेकर ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देशों के नाम शामिल है। इसके अलावा इजरायल, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मॉरिशस, तंजानिया और युगांडा को भी चुनाव के दौरान भारत आने का बुलावा भेजा गया है।

---विज्ञापन---

पार्टियों को भेजा न्यौता

भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी के राजनीतिक दलों को भी चुनाव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। भाजपा ने ब्रिटेन की कंजरवेटिव और लेबर पार्टी, जर्मनी की क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और द सोशल डेमोक्रेट्स के अलावा अमेरिका की डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टियों को भी भारत आकर चुनावी प्रक्रिया देखने की गुजारिश की है। साथ ही भाजपा ने पड़ोसी देश नेपाल को भी चुनाव में आने का न्यौता भेजा है।

---विज्ञापन---

इन देशों ने दिया कन्फर्मेशन

भाजपा के बुलावे पर कई देशों ने भारत आने का मन बना लिया है। इजरायल, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मॉरीशस, तंजानिया और युगांडा ने भाजपा का बुलावा स्वीकार कर लिया है। वहीं कुछ यूरोपीय देशों ने भी चुनाव के दौरान भारत आने के लिए हामी भर दी है।

---विज्ञापन---

विदेशी करेंगे भाजपा का प्रचार

---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से एक हजार कार्यकर्ताओं को भारत बुलाया है। ये सभी कार्यकर्ता अपने प्रभावी इलाकों में भाजपा के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। विदेशों से आए ये वालंटियर्स उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और राजस्थान सहित कई राज्यों में भाजपा के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। यही नहीं जो विदेशी कार्यकर्ता भारत आने में असमर्थ हैं वो विदेश में ही रहकर पार्टी के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

 

First published on: Apr 09, 2024 03:04 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola