BJP First List of Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर विधानसभा को लेकर आज सुबह बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लेकिन कुछ देर बाद ही पार्टी आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए लिस्ट वापस ले ली है। इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। जानकारों की मानें तो कल पहले चरण में नाॅमिनेशन की आखिरी तारीख है। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी आज ही अपडेटेड लिस्ट जारी कर सकती है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 15 और दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। बता दें कि प्रदेश में 3 चरणों 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। बीजेपी की पहली लिस्ट में दोनों पूर्व डिप्टी सीएम को टिकट नहीं मिला। पार्टी ने कविंद्र गुप्ता और निर्मल सिंह को प्रत्याशी नहीं बनाया है।
कविंद्र गुप्ता को नहीं मिला टिकट
बता दें कि कविंद्र गुप्ता जम्मू की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ते आए हैं। उन्होंने 2014 में इस सीट से कांग्रेस के रमन भल्ला को हराया था। इसके बाद वे बीजेपी और पीडीपी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में विधानसभा के स्पीकर नियुक्त हुए थे। 30 अप्रैल 2018 को हुए कैबिनेट फेरबदल के बाद उन्हें प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया था। हालांकि वे मात्र 51 दिन ही डिप्टी सीएम रह पाए थे। क्योंकि बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ लिया था।
तीन बार जम्मू के मेयर रहे
कविंद्र गुप्ता मात्र 13 साल की आयु में आरएसएस से जुड़ गए थे। इसके बाद वे 2005 से 2010 तक लगातार तीन बार जम्मू के मेयर चुने गए थे। हालांकि पार्टी ने अभी तक उनकी सीट पर किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी लिस्ट में उनका नाम शामिल होता है या नहीं।
निर्मल सिंह की जगह सतीश शर्मा को बनाया प्रत्याशी
कविंद्र गुप्ता के अलावा जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी सरकार में बीजेपी के पहले डिप्टी सीएम निर्मल कुमार सिंह का टिकट पार्टी ने काट दिया है। वे कठुआ जिले की बिलावर सीट से 2014 का चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस के मनोहरलाल शर्मा को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इसके बाद 2018 में हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया था। निर्मल सिंह ने अपना पहला चुनाव 2002 में लोकसभा का लड़ा था। वे कांग्रेस के ताबिल हुसैन से 1 लाख 98 हजार वोटों से हार गए थे। इसके बाद 2004 में जम्मू लोकसभा सीट से पार्टी ने उनको दोबारा मौका दिया लेकिन यहां भी उन्हें हार मिली।
ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Assembly Election 2024: BJP की पहली लिस्ट जारी, 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल
2014 में जीता पहला चुनाव
2008 में निर्मल सिंह ने गांधीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा यहां वे कांग्रेस के रमन भल्ला से मात्र 2263 वोटों से हार गए थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह ने 13 हजार वोटों के अंतर से हराया था। ऐसे में पार्टी ने इस बार उनकी जगह बिलावर सीट से सतीश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अभी दूसरी लिस्ट आनी बाकी है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें किसी दूसरी सीट से प्रत्याशी बना सकती है।
ये भी पढ़ेंः
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines