BJP Revised First Candidate List: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज सुबह 10 बजे 44 उम्मीदवारों की एक मैराथन सूची जारी की थी। इस सूची में निर्मल सिंह, कविंद्र गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम गायब थे। इसके बाद विवाद हुआ तो पार्टी ने लिस्ट जारी करने के 2 घंटे बाद ही लिस्ट वापस ले ली। अब पार्टी ने पहले चरण की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 15 नामों की संशोधित सूची जारी की है। ऐसे में आइये जानते हैं पार्टी ने पहले जारी की गई लिस्ट वापस क्यों लीं?
बीजेपी सूत्रों की मानें तो पहली सूची से पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम गायब थे। पहली लिस्ट में कविंद्र गुप्ता और निर्मल सिंह जोकि प्रदेश की पहली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम थे लिस्ट से दोनों के नाम गायब थे। इसके अलावा पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने न्यूज 24 को बताया कि कई स्थानीय नेताओं ने सूची पर आपत्ति जताई थी। इसमें वरिष्ठ सदस्यों को दरकिनार कर दिया गया था। अगर पार्टी ये लिस्ट वापस नहीं लेती तो कई नेता बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर सकते थे। ऐसे में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू कश्मीर में पार्टी की सत्ता में वापसी की कोशिशें चुनाव से पहले ही धरी रह जाती।
ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Election: BJP की नई लिस्ट में 15 नाम, वापस ले ली थी 44 कैंडिडेट्स की सूची
टाइपिंग मिस्टेक के कारण गायब थे वरिष्ठ नेताओं के नाम
हालांकि पार्टी के कई नेता कह रहे हैं कि इस सूची में टाइपिंग मिस्टेक के कारण कई बड़े नेताओं के नाम सूची से गायब थे। इसके अलावा पार्टी को पहले चरण की सूची जारी करनी थी लेकिन गलती से दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल थे। ऐसे में अब विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों की सूची देखकर ही बाकी लिस्ट पार्टी जारी करेगी।
ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Election: BJP की पहली लिस्ट से दोनों पूर्व डिप्टी सीएम के नाम गायब; क्यों नहीं दिया टिकट?
भाजपा में किसी का टिकट काटा नहीं जाता
वहीं इस पूरे मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की पहली सूची को वापिस लिया गया है जब की दूसरी सूची जारी की गई है। प्रथम चरण के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामो की घोषणा हुई है। उन्होंने टिकट काटने को लेकर कहा कि भाजपा में किसी का टिकट काटा नही जाता बल की हम सब मिल कर चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
53 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines