हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भाजपा की पहली लिस्ट में 33 सांसदों को नहीं मिला मौका; कहां-किसके टिकट पर चली कैंची?

BJP Drops 33 MPs In First List Of Candidates: केंद्र में सत्ताधारी भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 33 सीटें ऐसी हैं जहां वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया गया है और नए चेहरों को मौका मिला है। इस चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आने की तैयारी कर रही है और इसमें कोई चूक न हो इसे देखते हुए टिकट दे रही है।

विज्ञापन
उपचुनाव के नतीजों से घबराई बीजेपी

BJP Drops 33 MPs In First List Of Candidates : लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। निर्वाचन आयोग की ओर से आने वाले कुछ दिनों के अंदर-अंदर चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। 195 प्रत्याशियों के नाम वाली इस लिस्ट में पार्टी ने 33 वर्तमान सांसदों को टिकट न देने का फैसला किया है। इनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

दिल्ली में 4 सांसदों को नहीं मिला टिकट

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें 5 सीटों में से 4 पर मौजूदा सांसदों को मौका नहीं दिया गया है। चांदनी चौक लोकसभा सीट से प्रवीण खांडलवाल चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सांसद हैं। पश्चिमी दिल्ली सीट से दो बार सांसद रहे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को टिकट मिला है।

विज्ञापन

नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को टिकट नहीं दिया गया है। उनके बजाय यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री (दिवंगत) सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट मिला है। दक्षिणी दिल्ली सीट से वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी को भी भाजपा ने इस बार टिकट न देने का फैसला किया है। उनकी जगह यहां रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर बदले प्रत्याशी

भगवा दल ने मध्य प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर नए प्रत्याशी खड़े किए हैं। यहां की ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए वर्तमान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की जगह भारत सिंह कुशवाहा को टिकट मिला है। गुना लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद कृष्णपाल सिंह यादव के स्थान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। सागर सीट से लता वानखेड़े प्रत्याशी हैं। राजबहादुर सिंह यहां सांसद हैं।

विज्ञापन

विदिशा सीट से सांसद रमाकांत भार्गव को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिला है। भोपाल सीट पर वर्तमान सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की जगह आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से फिलहाल गुमान सिंह दामोर सांसद हैं। लेकिन, यहां का टिकट अनीता नागर सिंह चौहान को टिकट दिया गया है।

राजस्थान की 5 सीटों पर नए उम्मीदवार

पहली लिस्ट में राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें से 5 सीटों पर मौजूदा सांसदों को मौका नहीं मिला है। चुरू सीट पर वर्तमान सांसद राहुल कस्वां की जगह पैरालंपिक एथलीट देवेंद्र झाझड़िया को टिकट मिला है। भरतपुर सीट पर मौजूदा सांसद रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

जालौर लोकसभा सीट के लिए टिकट रूपाराम चौधरी को मिला है। इस सीट पर फिलहाल देवजी पटेल सांसद हैं। उदयपुर लोकसभा सीट का टिकट वर्तमान सांसद अर्जुनलाल मीणा के बजाय मन्नालाल रावत को दिया गया है। वहीं, बांसवाड़ा सीट से भाजपा ने सांसद कनकमल कटारिया के टिकट पर कैंची चलाते हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को मौका दिया है।

गुजरात की भी 5 सीटों पर बदले प्रत्याशी

पहली लिस्ट में भाजपा ने गुजरात की 15 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी फाइनल किए हैं। इनमें से 5 सीटों पर वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया गया है। बनासकांठा लोकसभा सीट पर सांसद प्रभातभाई सवाभाई पटेल की जगह रेखाबेल हितेशभाई चौधरी चुनाव लड़ेंगी। अहमदाबाद पश्चिम सीट से तीन बार सांसद रहे किरीट सोलंकी की जगह दिनेशभाई किदारभाई मकवाना को टिकट मिला है।

विज्ञापन

राजकोट लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला पर भरोसा जताया है। यहां से मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया सांसद हैं। पोरबंदर सीट से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया प्रत्याशी बनाए गए हैं। इस सीट पर फिलहाल रमेशभाई लवजीभाई धडुक सांसद हैं। पंचमहल सीट पर सांसद रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ की जगह राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव को मौका दिया गया है।

असम में 5 सांसदों को नहीं मिला टिकट

भाजपा ने पहली लिस्ट में असम की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें से छह प्रत्याशी सांसद हैं जबकि पांच नए चेहरे हैं। यहां की सिलचर सीट से राजदीप रॉय सांसद हैं। लेकिन उनके बजाय इस बार यहां से परिमल शुक्लवैद्य को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, स्वसाशी जिला लोकसभा क्षेत्र से अमर सिंह तिस्सो चुनाव लड़ेंगे। यहां से फिलहाल होरेन सिंह सांसद हैं।

विज्ञापन

गुवाहाटी लोकसभा से सांसद रानी ओजा की जगह बिजुली कलिता मेधी को टिकट मिला है। तेजपुर लोकसभा सीट पर वर्तमान में पल्लब लोचन दास सांसद हैं लेकिन इस बार यहां से भाजपा ने रणजीत दत्ता को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। इस लोकसभा क्षेत्र से अभी रामेश्वर तेली सांसद हैं।

छत्तीसगढ़ में कितनी सीटों पर नए चेहरे

पहली लिस्ट में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और इनमें से 4 चेहरे नए हैं। जांजगीर चांपा सीट से वर्तमान सांसद गुहाराम अजगल्ले की जगह कमलेश जांगड़े चुनाव लड़ेंगे। रायपुर सीट से मौजूदा सांसद सुनील कुमार सोनी के स्थान पर वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को टिकट मिला है।

विज्ञापन

राज्य की महासमंद लोकसभा सीट से फिलहाल सुनील कुमार सोनी सांसद हैं। लेकिन पार्टी ने इस बार यहां का टिकट रूप कुमारी चौधरी को देने का फैसला किया है। इसी तरह कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा ने भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया है। इस लोकसभा सीट से वर्तमान में मोहन मांडवी सांसद हैं।

और कहां कटे मौजूदा सांसदों के टिकट

झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा के स्थान पर मनीष जायसवाल को टिकट दिया है। वहीं, लोहरदगा सीट पर तीन बार सांसद रहे सुदर्शन भगत की जगह पार्टी ने समीर ओरांव को उतारने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

त्रिपुरा में भाजपा ने त्रिपुरा ईस्ट सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। फिलहाल यहां प्रतिमा भौमिक सांसद हैं। पश्चिम बंगाल की अलीपुरद्वार सीट से सांसद जॉन बारला की जगह मनोज तिग्गा को टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें: तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी भाजपा ने नहीं दिया टिकट

ये भी पढ़ें: भाजपा कैसे चुनती है अपने जीतने वाले उम्मीदवार?

ये भी पढ़ें: BJP की पहली सूची में 34 मंत्रियों के नाम, देखें List

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola