Kangana Ranaut से BJP ने क्यों बनाई दूरी? कहा- पार्टी के मुद्दों पर बोलने को अधिकृत नहीं

Kangana Ranaut News: बीजेपी ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभिनेत्री पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उनका बयान, निजी बयान है। पार्टी इस बयान का खंडन करती है।

बीजेपी ने कहा कि कंगना पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

बीजेपी ने कहा कि कंगना पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

विज्ञापन

Kangana Ranaut News: बीजेपी ने एक बार फिर कंगना रनौत के बयान से दूरी बना ली है। दरअसल कंगना ने तीन विवादित कृषि कानूनों को फिर से लाने की मांग की थी, इसके बाद ही पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि कंगना रनौत पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार द्वारा वापस ले लिए गए कृषि कानूनों से जुड़ा एक बयान वायरल हो रहा है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह कंगना रनौत का निजी बयान है। कंगना रनौत पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उनका बयान कृषि कानूनों पर पार्टी का नजरिया नहीं है। हम इस बयान की निंदा करते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘शैलजा बड़ी बहन, हुड्डा भी दावेदार; लेकिन मैं भी CM…’, अब सुरजेवाला ने जताई दावेदारी, BJP को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

 

इससे पहले 24 सितंबर मंगलवार को कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में कहा कि केंद्र सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लाना चाहिए। अभिनेत्री से नेता बनीं एक्टर ने कहा कि मैं जानती हूं कि मेरा बयान विवाद पैदा करेगा, लेकिन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को स्वयं इसकी मांग करनी चाहिए।’

विज्ञापन

कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को वापस लाने की बात कही है। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए। तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब बीजेपी के सांसद फिर से इन कानूनों की वापसी का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है। इन काले कानूनों की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे नरेंद्र मोदी और उनके सांसद जितता जोर लगा लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ