तमिलनाडु के करुर में 27 सितंबर को रैली भगदड़ में बीजेपी एक्टर विजय के समर्थन में उतर आई है। बीजेपी नेता अन्नामलाई ने हादसे पर बात करते हुए कहा कि यह विजय की गलती नहीं है। राज्य की पुलिस और खुफिया विभाग का काम है कि वह भीड़ का अनुमान लगाए। इसके अनुसार ही पुलिस बल को पर्याप्त रूप से तैनात करे। बता दें कि 27 सितंबर को करुर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष एक्टर विजय ने एक रैली आयोजित की थी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। रैली में भगदड़ होने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
सुरक्षा पर उठाए सवाल
बीजेपी तमिलनाडु के उपाध्यक्ष ने रैली में हुई भगदड़ पर कहा कि रैली वाली जगह 5,000 लोगों को भी समायोजित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, राज्य पुलिस का कहना है कि 500 लोग तैनात थे। हम इस पर विश्वास नहीं करते। वास्तविक जमीनी स्तर के पुलिस अधिकारी संख्या में 100 से भी कम थे। स्थानीय प्रशासन की विफलता ने इस प्रकृति की घटना में योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: भगदड़ के बाद एक्टर विजय का ऐलान, X पर लिखा- 20-20 लाख दूंगा, दर्द बयां करने को शब्द नहीं
7 घंटे की अनुमति क्यों दी?
करूर हादसे पर अनन्नमलाई ने कहा कि पुलिस ने विजय को 7 घंटे की अनुमति क्यों दी? इसे 2 घंटे के लिए दें। तमिलनाडु भाजपा के रूप में, हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। जांच पर सवाल उठाते हुए अन्नामलाई ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एक सदस्यीय पूर्व न्यायाधीश जांच आयोग चाहते हैं और उन्होंने न्यायाधीश का चयन भी खुद किया है। यह निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है?
‘विजय को पूरा अधिकार’
बीजेपी नेता अन्नामलाई ने कहा कि विजय को तमिलनाडु में कहीं भी जाने और प्रचार करने का पूरा अधिकार है। यहां सरकार एक ईमानदार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। कहा कि करूर भाजपा की ओर से हमने प्रत्येक मृतक के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: ‘क्या करूं अंधा हो जाएगा बेटा, आंख में चोट लगी है’, पीड़ित ने सुनाई करूर में मची भगदड़ की आपबीती
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines