नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण के बाद जेपी नड्डा देंगे डिनर, दम बिरयानी से लेकर घेवर तक...पढ़ें पूरा मेनू

Dinner Will Be Host By BJP chief JP Nadda After Narendra Modi’s swearing-in ceremony : आज शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर डिनर रखा है। इसके मेनू पर सभी की नजर है। जानें, मेनू में क्या-क्या है?

Dinner

जेपी नड्डा डिनर देंगे।

Dinner Will Be Host By BJP Chief JP Nadda : आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मोदी के साथ एनडीए के कई सांसद भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एनडीए के सभी सांसदों को डिनर कराएंगे। इस डिनर का मेनू काफी जबरदस्त है। इसमें दम बिरयानी और जोधपुरी सब्जी से लेकर सफेद रसमलाई और घेवर समेत कई डिश शामिल हैं। यह डिनर जेपी नड्डा के आवास पर होगा।

5 तरह के जूस 

इस डिनर में गर्मी को मात देने वाली कई चीजें भी शामिल की गई हैं। इनमें 5 तरह के जूस और शेक शामिल हैं। साथ ही स्टफ्ड लीची, मटका कुल्फी, मैंगो क्रीम और रायता भी शामिल होगा। साथ ही कई तरह के पारंपरिक खाने की भी व्यवस्था की गई है। इसमें जोधपुरी सब्जी, दाल, दम बिरयानी, धीमी आंच पर मसालों में पके चावल आदि भी शामिल होंगे। डिनर में 3 तरह के रायते सर्व किए जाएंगे। साथ ही दही भी दी जाएगी।

Dinner

जेपी नड्डा डिनर देंगे।

5 तरह की रोटियां

इस डिनर में सांसदों के लिए 5 तरह की रोटियों की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां पंजाबी फूड काउंटर भी होगा। जो लोग मिलेट्स से बनी चीजें खाना पसंद करते हैं, उसका भी इंतजाम किया गया है। इसके लिए मेनू में बाजरे की खिचड़ी और मिलेट्स से बनी दूसरी डिश भी शामिल हैं।

8 तरह की मिठाइयां भी होंगी

खाने के बाद मुंह करना भी जरूरी होता है। इसके लिए 8 तरह की मिठाइयों की व्यवस्था की गई है। इनमें रसमलाई, पनीर से बनी मिठाई और क्रीम से बनी मिठाइयां भी शामिल होंगी। साथ ही 4 तरह का घेवर भी होगा।

7:15 बजे होगा शपथग्रहण समारोह

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद 18वीं लोकसभा के गठन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही उनकी कैबिनेट में 69 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री आवास पर नए संसद सदस्यों के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी। साथ ही नरेंद्र मोदी ने नए सांसदों के साथ मीटिंग भी की थी। इस मीटिंग में उन्होंने कहा कि अगले 5 साल का रोडमैप तैयार है। उन्होंने रोडमैप को किस तरह से लागू करना है इस पर भी चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि जो भी विभाग आपको मिलेगा उसे जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ