Opposition Meet: बिहार के पटना में मोदी के खिलाफ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की मीटिंग चल रही है। इस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा से तंज कसा है। उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, बल्कि शिवसेना, लालू यादव और नीतीश कुमार पर भी हमला किया। नड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहिया कर रहे हैं।
राजनीति में क्या से क्या हो गया?
जेपी नड्डा ने कहा, ‘आज मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ। ये विपक्षी बिहार में गलबहियां कर रहे हैं, लेकिन ये भूल गए कि लालू प्रसाद यादव को राहुल गांधी की दादी ने 22 महीने के लिए जेल में डाला था। नीतीश कुमार 20 महीने के लिए जेल की सलाखों के पीछे थे। आज पटना की धरती पर जब मैं राहुल गांधी का स्वागत करते हुए इनकी तस्वीरें देखता हूं तो लगता कि राजनीति में क्या से क्या हो गया।’
उद्धव ने बंद कर दी शिवसेना की दुकान
जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘उद्धव ठाकरे के पिता हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। अगर मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा। आज बाला साहेब ठाकरे सोचते होंगे कि उनके बेटे ने ही शिवसेना की दुकान बंद कर दी है।’
मोदी की प्रशंसा पर कांग्रेसियों के पेट में होता है दर्द
जेपी नड्डा ने कहा कि जब दुनिया में मोदी जी की प्रशंसा होती है, तो यहां कांग्रेसी नेताओं के पेट में मरोड़ मचती है। उनको पसंद नहीं आता कि दुनिया में मोदी जी की प्रशंसा हो रही है, देश की प्रशंसा हो रही है। मैं कांग्रेसियों को कहूंगा कि आओ मेरे साथ चर्चा करो, आंकड़ों के साथ चर्चा करो।
उन्होंने कहा कि आज अमेरिका कह रहा है कि 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम भारत कर रहा है। ये अनपढ़ कांग्रेसी नहीं जानते कि जब इकोनॉमी बढ़ती है तो Employment भी बढ़ता है और रोजगार के साधन भी बनते हैं। आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक लक्ष्य तय किया है कि अब हम विकासशील देश नहीं कहलाएंगे। आने वाले समय में हम ‘विकसित राष्ट्र’ कहलाएंगे और ‘विकसित राष्ट्र’ को आगे ले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या भगवान भरोसे चल रहा मणिपुर, शांति के नाम पर राजनीति क्यों?
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
34 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines