हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP ने बदले 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली की कमान, जानें सूची में और किसका नाम?

BJP State Presidents Changed: भाजपा ने चुनावी राज्य पंजाब में बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए पार्टी ने पंजाब में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले गए हैं।

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों को तत्काल पद संभालने का निर्देश है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। हाईकमान ने नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा करके नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा BJP को नए प्रदेश अध्यख मिले हैं। दिल्ली BJP का प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है। वहीं पंजाब की कमान केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी गई। हरियाणा में BJP की नई प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को बनाया गया है। वहीं त्रिपुरा में BJP की जिम्मेदारी अब अभिषेक देबरॉय संभालेंगे।

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?

हर्ष मल्होत्रा को वीरेंद्र सचदेवा की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हर्ष 18वीं लोकसभा में पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। उन्होंने साल 2012 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वे पूर्वी दिल्ली के वेलकम वार्ड से पार्षद चुने गए थे। साल 2015 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के मेयर चुने गए। हर्ष दिल्ली में भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। साल 2024 में वे पहली बार लोकसभा चुनाव जीते ओर सांसद बनने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रीमंडल में भी शामिल हुए।

कौन हैं अर्चना गुप्ता?

अर्चना गुप्ता को मोहन लाल बडौली की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हे। वे मशहूर डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनके पति अनिल गुप्ता भी डॉक्टर और आई स्पेशलिस्ट हैं। उनकी बेटी आरुषि भी डॉक्टर हैं। वहीं उनके बेटे अविरल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। अर्चना प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले पार्टी की प्रदेश महामंत्री थीं। पानीपत में 4 सितंबर 2016 से 18 अगस्त 2020 तक BJP महिला मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाला। वे पानीपत में ही BJP जिला अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुकी हैं। डॉ. अर्चना विश्व हिंदू परिषद की सदस्य रहीं हैं। 2010 से 2016 तक जिला सह संयोजिका के साथ-साथ हरियाणा में उपाध्यक्ष के पद पर भी रहीं।

विज्ञापन

कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों?

केवल सिंह ढिल्लों को सुनील जाखड़ की जगह भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे बरनाला से विधायक रह चुके हैं। जून 2022 में केवल सिंह ने BJP जॉइन की थी। इससे पहले वे कांग्रेस में थे और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते थे। BJP जॉइन करने के बाद उन्हें पहले प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उन्हें पंजाब कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया गया था। अब 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपत हुए उन पर भरोसा जताया गया है।

कौन हैं अभिषेक देबरॉय?

अभिषेक गोमती जिले के मटरबारी विधानसभा क्षेत्र से त्रिपुरा विधानसभा के सदस्य हैं। साल 2023 के वे पहले बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वे त्रिपुरा के गोमती जिले के काकरबन निवासी हैं । वे हिमांशु देबरॉय के पुत्र हैं। उन्होंने 2020 में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , कर्नाटक से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री पूरी की। देबरॉय ने साल 2023 में मटरबारी विधानसभा चुनाव में 51.06 प्रतिशत मतों से जीत हासिल की थी। उन्हें 25494 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के प्राणाजित रॉय को 9041 वोटों से हराया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola