BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों को सूची जारी कर दी है. 5 सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन और नगरोटा सीट से देवयानी राणा को चुनावी रण में उतारा गया है. झारखंड की घाटशिला सीट से बाबूलाल सोरेन और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया को टिकट दिया गया है. वहीं तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से लंकाला दीपक रेड्डी को टिकट दिया गया है.
पंजाब से हो चुका है उम्मीदवारों का ऐलान
बता दें कि पंजाब की तरनतारन सीट पर भी विधानसभा उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों का ऐलान कर चुके हैं. BJP ने पूर्व अकाली और यूथ अकाली नेता हरजीत सिंह संधू को, आम आदमी पार्टी ने एस. हरमीत सिंह संधू को, कांग्रेस ने टकसाली नेता करणबीर सिंह बुर्ज को और शिरोमणि अकाली दल ने आजाद ग्रुप की नेता प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को टिकट दिया है. राजस्थान की अंता, और मिजोरम की डंपा विधानसभा सीट से उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है.
यह रहेगा 7 राज्यों में उपचुनाव का शेड्यूल
बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 6 अक्टूबर को 7 राज्यों जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, तेलंगाना, पंजाब और राजस्थान की 8 विधानसभा सीटों पर उपचनुाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था. उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ. उपचुनाव शेड्यूल के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे. झारखंड, मिजोरम, तेलंगाना, पंजाब और राजस्थान के उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक नामांकन भर सकेंगे.
जम्मू-कश्मीर और ओडिशा नामांकनों की जांच 22 अक्टूबर को होगी. झारखंड, मिजोरम, तेलंगाना, पंजाब के नामांकनों की जांच 22 और राजस्थान के नामांकनों की जांच 23 अक्टूबर को होगी. जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे. झारखंड, मिजोरम, तेलंगाना, पंजाब के उम्मीवार भी 24 अक्टूबर तक नाम वापस लें सकेंगे और राजस्थान के उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे. सातों राज्यों में मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी.
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
36 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
50 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines