BJP Candidates List: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. BJP ने गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सतपाल शर्मा को चुनावी रण में उतारा है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर की साल 2021 से खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए उपचुनाव कराए जाने हैं, जिसके लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा. अनुच्छेद 370 हटने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 लागू होने के बाद पहली बार राज्यसभा उपचुनाव हो रहे हैं.
24 सितंबर को जारी हुई थी अधिसूचना
बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 24 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी की थी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 90 सदस्य 24 अक्टूबर को मतदान करेंगे और जिसे 46 वोटों का बहुमत मिलेगा, वह उम्मीदवार चुनाव जीत जाएगा. उपचुनाव के लिए नामांकन 3 अक्टूबर से भरे जा रहे हैं और नाम वापस लेने की तारीख 21 अक्टूबर है. चारों सीटें गुलाम नबी आजाद, मीर मोहम्मद फयाज, शमशेर सिंह और नजीर अहमद लावे के रिटायर होने के बाद से खाली हैं.
नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक सीट कांग्रेस की
बता दें कि उपचुनाव में भी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)-कांग्रेस गठबंधन और BJP में टक्कर होगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन के तहत एक सीट कांग्रेस को दी है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक एक सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 3 सीटों के लिए चौधरी मुहम्मद रज्जान, सज्जाद अहमद किचलू, शम्मी ओबेरॉय को रण में उतारा है. बता दें कि फारूक अब्दुल्ला के भी इस बार राज्यसभा जाने की चर्चा थी, लेकिन हेल्थ ठीक न होने के कारण वे नहीं जाएंगे.
Vice President Election: PM मोदी से शशि थरूर तक… देखें किस-किस ने किया मतदान?
हर 2 साल में होते हैं राज्यसभा उपचुनाव
बता दें कि राज्यसभा की हर 2 साल में एक तिहाई सीटें भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव होते हैं, जिन्हें ही उपचुनाव कहा जाता है. असम में कणाद पुरकायस्थ (BJP) और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (AGP) राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं. तमिलनाडु में एम. धनपाल (AIADMK), आईएस इनबादुरई (AIADMK), एसआर शिवलिंगम (DMK) और पी. विल्सन (DMK) के साथ कमल हासन (MNM) राज्यसभा में गए हैं. अब जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट को भरने के लिए वोटिंग हो रही है.
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines