केंद्रीय मंत्री, मशहूर बिजनेसमैन, टैक्स भरा सिर्फ 680 रुपये; BJP उम्मीदवार की इनकम पर चौंकाने वाला खुलासा

Rajeev Chandrasekhar Income Controversy: भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की संपत्ति पर विवाद हुआ तो उन्होंने खुलकर अपना पक्ष रखा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को उनके खिलाफ शिकायत दी है, इसलिए हलफनामे की की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Shashi Tharoor, Rajeev Chandrasekhar Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024

Shashi Tharoor, Rajeev Chandrasekhar Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024

BJP Candidate Rajeev Chandrasekhar Income Detail: केरल के तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। उन पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसमें उनकी आय का ब्योरा गड़बड़ है। गत 8 अप्रैल को कांग्रेस ने चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी।

विज्ञापन

इसमें बताया गया कि चंद्रशेखर के हलफनामे में उनकी प्रॉपर्टी, इनवेस्टमेंट और इनकम से जुड़ी जानकारियों में खामिया हैं, जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और भारतीय दंड संहिता (IPC) का उल्लंघन है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप है कि उनके नॉमिनेशन के अनुसार, 2022-23 में उनकी टैक्सेबल इनकम 5,59,200 है। 2021-22 के लिए यह इनकम 680 रुपये हो गई। 2020-21 में यह इनकम साढ़े 17 लाख थी और 2019-20 में 10.83 करोड़ थी तो 2021-22 में सिर्फ 680 रुपये कैसे हुई?

विज्ञापन

चंद्रशेखर ने कांग्रेस की शिकायत पर अपना पक्ष रखा

शिकायत पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने CBDT (Central Board of Direct Taxes) को राजीव चंद्रशेखर का हलफनामा वेरिफाई करने का निर्देश दिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले पर और कांग्रेस की शिकायत पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में बिजनेस में नुकसान होने की वजह से उनकी टैक्सेबल इनकम तेजी से घटी और सिर्फ 680 रुपये रह गई। उन्होंने अपने हलफनामे में जो जानकारियां दी हैं, वे बिल्कुल सही हैं।

विज्ञापन

बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम में राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर चुनावी रण में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शशि थरूर 2009 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। CPI ने पन्न्यन रवीन्द्रन को चुनाव टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट से कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिस वजह से चंद्रशेखर लगातार कांग्रेस के निशाने पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

दोनों पति-पत्नी पर 21 करोड़ का कर्ज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे के अनुसार, पिछले 5 साल में उनकी इनकम 10.83 करोड़ से 53 गुना घटकर सिर्फ 5.59 लाख रह गई। वहीं उनकी पत्नी अंजू चंद्रशेखर की आय 2.50 लाख से 193 गुना बढ़कर 1.32 करोड़ हो गई। वहीं राजीव चंद्रशेखर पर 19.41 करोड़ का कर्ज है। अंजू चंद्रशेख पर 1.63 करोड़ की देनदारी है।

चंद्रशेखर दंपति की इनकम के सोर्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर की इनकम का जरिया उनकी कंपनी है। जूपिटर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड से उनकी सैलरी आती है। बेंगलुरु में उनकी एक प्रॉपर्टी है, जिसका किराया आता हैं। बिजनेस से होने वाला मुनाफा, बतौर राज्यसभा सांसद सैलरी और सरकार से मिलने वाले अन्य भत्ते, इनवेस्टमेंट से मिलने वाला ब्याज, बैंक सेविंग, फिक्स डिपॉजिट आदि से भी उन्हें इनकम होती है। वहीं उनकी पत्नी अंजू की आय का सोर्स म्यूचुअल फंड है। उनके पास बैंक सेविंग भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ