Jammu Kashmir Assembly Election News: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सूरनकोट से बीजेपी प्रत्याशी मुश्ताक बुखारी का निधन हो गया है। बुखारी 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की सुबह पुंछ जिले के सूरनकोट के पमरोट इलाके में स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पीडीपी के वरिष्ठ नेता और मेंढर विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट नदीम रफीक हुसैन खान और अन्य पार्टियों के नेताओं ने बुखारी के निधन पर शोक जताया है।
जम्मू क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट सूरनकोट से बीजेपी ने बुखारी को उम्मीदवार बनाया था। पूर्व में दो बार विधायक रहे बुखारी को एक समय नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला के करीबियों में से एक माना जाता था। चार दशक तक नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ जुड़े रहे बुखारी ने फरवरी 2022 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। बुखारी ने पहाड़ी समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने के मामले फारुक अब्दुल्ला के साथ असहमति के चलते नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ दिया था।
ये भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.48 फीसदी वोटिंग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुखारी की तुलना महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के साथ की थी। चुघ ने उन्हें बदलाव लाने वाला नेता करार दिया था और पहाड़ी समुदाय के लिए किए गए उनके कार्यों की जमकर तारीफ की थी। चुघ ने कहा था कि जम्मू और कश्मीर में बुखारी की वजह से ही पहाड़ी समुदाय को ‘असल में आजादी’ मिली।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुए हैं। पहले चरण में 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले गए। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
4 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
13 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines