BJP Candidate 7th List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की। भाजपा ने अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया है।
बीजेपी ने सातवीं लिस्ट में महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में सिर्फ प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने महाराष्ट्र की अमरावती (SC) से नवनीत राणा और कर्नाटक की चित्रदुर्ग (SC) से गोविंद करजोल को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें :BJP को पंजाब में दूसरे दिन दूसरी ‘संजीवनी’, सुशील कुमार रिंकू कौन? जो पार्टी में शामिल
कौन हैं नवनीत राणा
तेलुगु फिल्मों से राजनीति में आईं नवनीत राणा वर्तमान में अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पति रवि राणा भी विधायक हैं। शादी के बाद उन्होंने एनसीपी से राजनीति में एंट्री की थी। वे 2014 के लोकसभा चुनाव में हार गई थीं। पिछले चुनाव 2019 में उन्होंने अमरावती सीट पर निर्दलीय ताल ठोका और कांग्रेस-एनएसीपी के सपोर्ट से जीत हासिल की। उद्धव ठाकरे की सरकार में हनुमान चालीसा का पाठ करने की जिद पर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया था।
भाजपा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की सूची
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। साथ ही पार्टी ने हरियाणा विधानसभा उपचुनाव के लिए एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। नायब सिंह सैनी को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर BJP Vs BAP, जानें क्या है चुनावी समीकरण
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारे गए प्रत्याशियों की लिस्ट
सीट उम्मीदवार का नाम
एचेरला : एन ईश्वर राव
विशाखापत्तनम उत्तर : पी विष्णु कुमार राजू
अराकू घाटी : पांगी राजाराव
अनापर्थी : एम शिव कृष्णम राजू
कैकलूर : कामिनेनी श्रीनिवास राव
विजयवाड़ा पश्चिम : वाई एस चौधरी
बडवेल : बोज्जा रोशन्ना
जम्मलमडुगु : सी आदिनारायण रेड्डी
अदोनी : पीवी पार्थसारथी
धर्मावरम : वाई सत्य कुमार
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
56 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines