नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को लेकर किए गए एक ट्वीट को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों को जोड़ने वाली नहीं बल्कि आग लगाने वाली है।
दरअसल, कांग्रेस ने #BharatJodoYatra हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए सोमवार सुबह अपने ट्वीट में लिखा, “देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त कराने और BJP-RSS से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।” ट्वीट में जलती हुई खाकी शॉर्ट्स की तस्वीर थी।
ट्वीट में RSS का नाम नहीं था, हालांकि तस्वीर में जलता दिख रहा खाकी शॉट्स इस संगठन की ओर इशारा कर रहा था। कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद RSS नेता एम वैद्य ने कहा कि वे (कांग्रेस) लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने लंबे समय से हमारे लिए नफरत को बरकरार रखा है। उनके पिता और दादा ने RSS को रोकने की कोशिश की लेकिन RSS नहीं रुका और बढ़ता रहा क्योंकि हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा।
भाजपा ने की ट्वीट हटाने की मांग
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस के ट्वीट को लेकर कहा कि ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।
संबित पात्रा ने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो’ और ‘आग जलाओ आंदोलन’ है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।
कांग्रेस के ट्वीट को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे। RSS का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है। RSS भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा।
वही, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, “यह तस्वीर कांग्रेस की राजनीति का प्रतीक है, देश में आग जलाने की। अतीत में उन्होंने जो आग जलाई है, उसने उन्हें भारत के अधिकांश हिस्सों में जला दिया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शेष अंग भी जल्द ही जलकर राख हो जाएंगे। कांग्रेस की आग ने 1984 में दिल्ली को जला दिया। 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया।
कांग्रेस ने ट्वीट को लेकर किया अपना बचाव
उधर, कांग्रेस ने अपने ट्वीट का बचाव किया और कहा कि भाजपा और आरएसएस को कांग्रेस के आक्रामक होने की आदत नहीं है। उन्होंने कहा कि ये टीशर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिल्कुल बचकाना था, अगर मैं इसकी असलियत बता दूं तो आप हंसेंगे। मैं इस पर नहीं बोलना चाहता हूं। अगर वो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल साफ है कि वो घबराए हुए हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह अपनी राष्ट्रव्यापी 150 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा या पदयात्रा शुरू की है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि उनके अभियान का उद्देश्य नफरत की विचारधारा से विभाजित राष्ट्र को एकजुट करना है।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines