बीजेपी ने किया बड़ा ऐलान, इन 10 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य किया नियुक्त

JP Nadda BJP

JP Nadda BJP

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी है। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान कर 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया। इन नेताओं में हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, तेलंगाना के नेता सोमबीर राजू, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: एक बार फिर आदिवासियों पर अत्याचार, इंदौर में युवकों से जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Advertisment

भाजपा मुख्यालय में हुई बड़ी बैठक 

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान संगठन में बदलाव, विस्तार और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही केरल में संगठन महामंत्री की भी नियुक्ति की गई। केरल में के.सुभाष कनौथ को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ