Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में बुधवार को पीएम मोदी, भाजपा सरकार की आलोचना की और नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार का भी जिक्र किया। उनके भाषण पर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘द बॉस’ कहा। यह बात कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को वंशवादी बताया। आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशी धरती पर तमिल संस्कृति और दंडवत को ‘लेटे हुए’ कहकर मजाक उड़ाया है।
राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। अगले दो वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क होंगे। राहुल गांधी की पिछली विदेश यात्रा पर काफी सियासी घमासान हुआ था। उस पर उन पर एक सांसद रहते हुए भारत के लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगा था।
बार-बार अपमान करते हैं राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार विदेश जाने पर भारत का अपमान करते हैं। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां वे अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हटते। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं। राहुल गांधी यह सब करके क्या हासिल करना चाहते हैं?
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब पीएम मोदी विदेश के दौरे पर थे तो वहां उन्होंने 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों से मिले। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी को ‘बॉस’ कहा, शायद राहुल गांधी को यह पसंद नहीं आया।
क्या डीएम सहमत है राहुल गांधी के बयान से?
राहुल गांधी के अमेरिकी भाषण पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गांधी परिवार ने सेंगोल को पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने चलने वाली छड़ी तक सीमित कर दिया था। लेकिन जो गुलामी के प्रतीकों से प्यार करते हैं, वे इसे पचा नहीं सकते। भाजपा से नफरत करने के चक्कर में राहुल गांधी भारतीय प्रतीकों और जीवन के तरीकों पर हमला करते हैं। उन्होंने डीएमके पर भी निशाना साधा। कहा कि क्या डीएमके राहुल के साथ सहमत है? सेंगोल स्थापना को नाटक कहा जा रहा है?
सही स्थान पर पहुंची सेंगोल
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए व्यक्ति को देश में होना चाहिए। अन्नामलाई ने ट्वीट कर लिखा कि आपने जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगा दिया, और अब आप टीएन के शैव अधीनम्स द्वारा किए गए राजदंड के अनुष्ठानों का मजाक उड़ाते हैं। आपकी पार्टी ने चलने वाली छड़ी के रूप में जो फेंक दिया था, उसे आज उसके सही स्थान पर बहाल कर दिया गया है।
देश की छवि के लिए राहुल हानिकारक
कांग्रेस के पूर्व नेता और अब बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने की लत लग गई है जैसे शार्क को खून की लत होती है। शेरगिल ने ट्वीट कर लिखा कि 2014 के बाद से 55 में से 50 चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी भाजपा के औसत दर्जे की बात करते हैं। राहुल गांधी की बिना होमवर्क के बोलने की आदत देश की छवि के लिए हानिकारक है।
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संबोधन में कहा कि भारत ऐसे लोगों के समूह द्वारा चलाया जा रहा है जो ‘पूरी तरह से आश्वस्त’ हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। प्रधानमंत्री उन लोगों में से एक हैं। अगर आप मोदीजी को भगवान के बगल में बैठा दें तो वे भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। वास्तव में कुछ भी नहीं समझते हैं। क्योंकि जीवन में आप कुछ भी नहीं समझ सकते अगर आप सुनने को तैयार नहीं हैं।
राहुल गांधी ने सेंगोल विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकती है, इसलिए उन्हें सेंगोल लाना पड़ रहा है। आप लेटना और वह सब करना जानते हैं। क्या आप खुश नहीं हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Visit Ajmer Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अजमेर, 23 साल बाद पुष्कर में करेंगे विशेष पूजा अर्चना
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
27 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
11 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
12 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
14 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
21 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines