वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी का कमबैक, BJP की नई टीम का ऐलान; देखें 58 लोगों की लिस्ट
BJP ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें 58 लोगों का नाम शामिल है. बीजेपी ने वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है.
Edited By : Varsha Sikri|Updated: Aug 17, 2026 16:38
Share :
Credit: Social Media
---विज्ञापन---
BJP ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें 58 लोगों का नाम शामिल है. बीजेपी ने वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. स्मृति ईरानी को महासचिव और वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा- ”बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी लोगों को बधाई. ये नई टीम संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव का संगम है. मुझे पूरा भरोसा है कि वो पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.”
---विज्ञापन---
Congratulations to the newly appointed National Office Bearers of the BJP and those who have been given various responsibilities in the Party. This newly appointed team brings together organisational experience, energy and grassroots connect. I am confident they will give their…
Heartiest congratulations and best wishes to all the newly appointed office bearers of the Bharatiya Janata Party’s National Team.
With a blend of experience and energy, this team will give new momentum to the organisation under the guidance of Hon’ble Prime Minister Shri… pic.twitter.com/JaNKozwo4H
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान को खास प्रतिनिधित्व मिला है. प्रदेश से तीन प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और राजेश मंगल का नाम शामिल हैं. नितिन नबीन की टीम में आंध्र प्रदेश को BJP संगठन में 2 अहम पद मिले, जबकि तेलंगाना को कोई पद नहीं मिला. आंध्र प्रदेश से दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, विष्णु वर्धन रेड्डी को ज़िम्मेदारी मिली है. सबसे पहले आपको बताते हैं 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नाम जिन्हें बीजेपी ने खास ज़िम्मेदारी सौंपी है- वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान) तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड) राम माधव (दिल्ली) बैजयंत जय पांडा (ओडिशा) डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश) रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश) वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात) डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र) सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब) लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश) प्रो. एम. नागराज (कर्नाटक) प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश) डॉ. मधुचंद्र कर (पश्चिम बंगाल)
किसे मिले, क्या ज़िम्मेदारी?
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की ज़िम्मेदारी बी एल संतोष को मिली है, वहीं संगठन के सह मंत्री का भार शिवप्रकाश और सौदान सिंह को सौंपा गया है. राष्ट्रीय महामंत्री की अगर बात करें तो, विनोद तावड़े (महाराष्ट्र) सुनील बंसल (दिल्ली) बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश) डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान) गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश) हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) संजय भाटिया (हरियाणा)
---विज्ञापन---
राष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीद्वार (मध्य प्रदेश) के. सुरेंद्रन (करतम्) डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश) डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड) जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात) डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली) कांग्जोन कोन्यक (नागालैंड) संगीता यादव (उत्तर प्रदेश) अनिस एंटनी (केरारम्) डॉ. एम. संकटेशन (तमिलनाडु) मनोज टिग्गा (पश्चिम बंगाल) सिद्धार्थ रामु (बिहार) डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली) मृगांका देव बर्मन (असम) रोहन गुप्ता (गुजरात) जय प्रकाश (दिल्ली)
---विज्ञापन---
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (2/2) pic.twitter.com/tqIWMkiMXP