भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. देशभर में 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे. इन चुनावों के तहत कर्नाटक की चार, आंध्र प्रदेश की चार, गुजरात की चार, मध्य प्रदेश की तीन, राजस्थान की तीन, झारखंड की दो तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर मतदान कराया जाएगा.
इस चुनाव के लिए भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उतारा है. वहीं, गुजरात की चार सीटों के लिए राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उतारा है. इसके अलावा राजस्थान से दो उम्मीदवार अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया के नाम का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें : बिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें 9 सीटों पर क्या बन रहे समीकरण
राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी तीन सीटों पर चुनाव होना है. यहां भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है. ओडिशा से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को उतारा है.
यह भी पढ़ें : राज्यसभा-विधान परिषद चुनाव ने बढ़ाई NDA और ‘इंडिया’ गठबंधन की अंदरूनी टेंशन
बता दें, चुनाव आयोग ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की थी. यदि चुनाव मुकाबले की स्थिति में पहुंचता है तो 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी. नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.
संबंधित खबरें
मिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
14 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
3 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
3 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
3 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
11 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines