Bima Sakhi Yojna Details: 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना को जल्द ही 9 साल पूरे होने वाले हैं। वहीं हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद पीएम मोदी फिर से पानीपत का रुख करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो 9 दिसंबर को पानीपत दौरे के दौरान पीएम मोदी हरियाणा को फिर एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। पानीपत में पीएम मोदी बीमा सखी योजना को हरी झंडी दिखाएंगे।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे के दौरान महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मेन कैंपस का शिलान्यास करेंगे। 65 एकड़ में बना यह कैंपस 400 करोड़ की लगात में तैयार हुआ है। इसके साथ ही पीएम मोदी पानीपत में बीमा सखी योजना का ऐलान करेंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। बीमा सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
यह भी पढ़ें- PF का पैसा तुरंत निकलेगा, ATM की तर्ज पर EPFO withdrawal Card लाने की तैयारी
बीमा सखी योजना का वेतन
बीमा सखी योजना का हिस्सा बनी महिलाएं बीमा एजेंट के रूप में काम करेंगी। इसके लिए उन्हें घर-घर जाकर बीमा करना होगा। योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को पहले एक साल तक 7,000 रुपए का मासिक वेतन मिलेगा। दूसरे साल में 6,000 रुपए और तीसरे साल में 5,000 रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा टारगेट पूरा करने पर महिलाओं को कमीशन भी मिलेगा। साथ ही सभी महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए 2,100 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जा सकती है। योजना के शुरुआती फेज में 35 हजार महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा।
बीमा सखी बनने की योग्यता
बीमार सखी योजना का हिस्सा बनने के लिए महिलाओं की उम्र 18-50 साल के बीच होनी चाहिए। महिलाएं 10वीं पास हों और ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखती हों। बीमा सेवाओं में दिलचस्पी रखने वाली महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं।
बीमा सखी बनने के दस्तावेज
बीमा सखी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र होना चाहिए। साथ ही उनके पास निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और 10वीं समेत शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट होना अनिवार्य है।
बीमा सखी योजना में आवेदन कैसे करें?
बीमा सखी योजना के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं को नजदीकी LIC ऑफिस जाना होगा। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार की औपचारिक वेबसाइट पर जाएं। बीमा सखी योजना पर क्लिक करें। फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
यह भी पढ़ें- बाजार खुलते ही धड़ाम हुआ सेंसेक्स, इस धीमी शुरुआत की क्या है वजह?
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
4 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines