पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बाद बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने भी एक कबूलनामा किया है। जी हां, बिलावल भुट्टो ने कबूल कर लिया है कि कि पाकिस्तान में आतंकियों को पहले ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन इसके साथ ही बिलावल कहते हैं कि आज ऐसी स्थिति नहीं है। इसलिए भारत को सबूत देना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। आतंकी हमला कराने में पाकिस्तान का हाथ है। पहलगाम में आतंकी हमला पाकिस्तान ने कराया है, भारत आरोप लगा रहा है तो आरोपों से जुड़े सबूत भी दें।
पत्रकार के सवाल के जवाब में कबूली बात
वायरल वीडिया के अनुसार, स्काई न्यूज की पत्रकार ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर बिलावल भुट्टो से एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में बिलावल भुट्टो ने स्वीकार किया कि आतंकियों से पाकिस्तान का कनेक्शन रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पाकिस्तान ने आतंकियों को पालकर, संरक्षित करके, फंडिंग और ट्रेनिंग देकर गलती है। आतंकियों ने ही मेरी मां बेनजीर भुट्टो की हत्या की थी। उनका परिवार कई बार आतंकियों का शिकार बना है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के 5 नए सच, जानें 8 दिन की जांच में NIA को क्या सुराग-सबूत मिले?
बिलावल ने दिया था भारत के खिलाफ भाषण
बता दें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो सीधे तौर पर भारत को गीदड़ भभकी दे चुके हैं। एक रैली में उन्होंने दम भरा था कि सिंधु का पानी रोका नहीं जा सकता है। सिंधु दरिया पाकिस्तान का है और पाकिस्तान का ही रहेगा। अगर भारत ने सिंधु दरिया का पानी रोकने की कोशिश की तो दरिया में भारतीयों का खून बहेगा। सिंधु दरिया में या तो पाकिस्तान का पानी बहेगा या भारतीयों का खून बहेगा। भारत को सिंधु का पानी रोकने का हक नहीं है।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
1 hr agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines