---विज्ञापन---

‘हां आतंकियों को ट्रेनिंग देते थे’; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बाद बिलावल भुट्टो का कबूलनामा

पाकिस्तान ने अकसर स्वीकार किया है कि देश में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। आतंकियों को पनाह और संरक्षण दिया जाता है। देश के रक्षा मंत्री इस बात को स्वीकार कर चुके हैं और अब बिलावल भुट्टो ने भी एक कबूलनामा किया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बाद बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने भी एक कबूलनामा किया है। जी हां, बिलावल भुट्टो ने कबूल कर लिया है कि कि पाकिस्तान में आतंकियों को पहले ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन इसके साथ ही बिलावल कहते हैं कि आज ऐसी स्थिति नहीं है। इसलिए भारत को सबूत देना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। आतंकी हमला कराने में पाकिस्तान का हाथ है। पहलगाम में आतंकी हमला पाकिस्तान ने कराया है, भारत आरोप लगा रहा है तो आरोपों से जुड़े सबूत भी दें।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पत्रकार के सवाल के जवाब में कबूली बात

वायरल वीडिया के अनुसार, स्काई न्यूज की पत्रकार ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर बिलावल भुट्टो से एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में बिलावल भुट्टो ने स्वीकार किया कि आतंकियों से पाकिस्तान का कनेक्शन रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पाकिस्तान ने आतंकियों को पालकर, संरक्षित करके, फंडिंग और ट्रेनिंग देकर गलती है। आतंकियों ने ही मेरी मां बेनजीर भुट्टो की हत्या की थी। उनका परिवार कई बार आतंकियों का शिकार बना है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के 5 नए सच, जानें 8 दिन की जांच में NIA को क्या सुराग-सबूत मिले?

---विज्ञापन---

बिलावल ने दिया था भारत के खिलाफ भाषण

बता दें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो सीधे तौर पर भारत को गीदड़ भभकी दे चुके हैं। एक रैली में उन्होंने दम भरा था कि सिंधु का पानी रोका नहीं जा सकता है। सिंधु दरिया पाकिस्तान का है और पाकिस्तान का ही रहेगा। अगर भारत ने सिंधु दरिया का पानी रोकने की कोशिश की तो दरिया में भारतीयों का खून बहेगा। सिंधु दरिया में या तो पाकिस्तान का पानी बहेगा या भारतीयों का खून बहेगा। भारत को सिंधु का पानी रोकने का हक नहीं है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: May 02, 2025 02:18 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola