नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपनी रिहाई के आदेश के कुछ दिनों बाद सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से शुक्रवार को रिहा हो गया। एएफपी के मुताबिक, चार्ल्स को पुलिस वैन में नेपाल की जेल से निकलते हुए देखा गया।
शोभराज का पासपोर्ट और वीजा हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि सीरियल किलर के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं, इसलिए उसके असली पासपोर्ट की पहचान करने के बाद ही फ्रांसीसी दूतावास द्वारा वीजा प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
‘बिकनी किलर’ के रूप में जाना जाता है चार्ल्स शोभराज
पुलिस के अनुसार, 78 वर्षीय सीरियल किलर, जिसे ‘बिकनी किलर’ के रूप में जाना जाता है को फ्रांस में उसके निर्धारित निर्वासन से पहले आव्रजन हिरासत में स्थानांतरित किया जा रहा है। चार्ल्स शोभराज 2003 से दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाली जेल में सजा काट रहा था। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 78 वर्षीय व्यक्ति को मुक्त कर दिया जाएगा क्योंकि वह अपनी जेल की 95 प्रतिशत अवधि पहले ही पूरी कर चुका है।
शोभराज की पत्नी का आया पहला बयान
शोभराज की रिहाई पर उसकी पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि सुरक्षा कारणों से हम शाम तक उसे फ्रांस में उसके परिवार के पास वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिक्कत हुई थी। उसे एक और सर्जरी की जरूरत हो सकती है। स्वास्थ्य और परिवार अब उसके लिए प्राथमिकता है।
20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप
चार्ल्स ने 1975 में नेपाल में कोनी की हत्या कर दी थी। शोभराज को अगस्त 2003 में काठमांडू के कसीनो से गिरफ्तार किया गया था। चार्ल्स शोभराज अक्सर विदेशी पर्यटकों को ही निशाना बनाता था। उस पर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप है। वो पर्यटकों से दोस्ती करता था। उन्हें ड्रग्स देता था और मारतर सामान लूट लेता था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
27 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
49 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines