Congress MLAs reaches Hyderabad before Floor test in Bihar: देश की सियासत में इस समय तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद चर्चा का विषय बना हुआ है। चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले झामुमो के सभी विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए हैदराबाद भेज दिया गया। अब जब वे सभी विधायक वापस रांची आ गए तो बिहार के कांग्रेस विधायक हैदराबाद पहुंच गए। बिहार में नई सरकार के लिए 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होगा। कांग्रेस विधायकों को भी खरीद फरोख्त से बचाने के लिए तेलंगाना की राजधानी भेजा गया है।
विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाना चाहती है कांग्रेस
बता दें कि बिहार में कांग्रेस अब नई सरकार में सहयोगी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश अपने विधायकों को एकजुट बनाए रखने की है। इसी कोशिश के तहत सभी को हैदराबाद भेजा गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि कांग्रेस विधायक तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिलने के लिए हैदराबाद आए हैं। न्यूज एजेंसियों का दावा है कि विधायक 11 फरवरी तक हैदराबाद में ही रहेंगे।
कांग्रेस के तीन विधायक नहीं गए हैदराबाद
बता दें कि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सिद्धार्थ सौरव और आबिदुर रहमान हैदराबाद नहीं गए हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ काम है, जिसकी वजह से वे हैदराबाद नहीं जा सकते। बता दें कि हैदराबाद में इस समय कांग्रेस की ही सरकार है और रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। यही वजह है कि हैदराबाद को सुरक्षित जगह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या फ्लोर टेस्ट में पास हो पाएंगे चंपई सोरेन? नंबर गेम ने बढ़ाई चिंता
कांग्रेस विधायकों को रंगारेड्डी के कागजघाट स्थित सिरी नेचर वैली रिजॉर्ट ले जाया गया है। जब तेलंगाना की बीजेपी नेता रचना रेड्डी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा के लिए राज्य के संसाधन और पैसा खर्च किया जा रहा है तो कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रिसॉर्ट में विधायकों के ठहरने का खर्च पार्टी खुद उठा रही है। लियोनिया रिसॉर्ट में झामुमो गठबंधन के विधायकों के ठहरने का खर्च भी कांग्रेस ने उठाया था।
‘फ्लोर टेस्ट जीतने के लिए नहीं पड़ेगी संख्या बल की जरूरत’
हालांकि, इन सभी घटनाक्रम के बीच बीजेपी का कहना है कि उसे फ्लोर टेस्ट जीतने के लिए संख्या बल की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर कांग्रेस के कुछ विधायक पाला बदलते हैं तो इससे विपक्ष का मनोबल गिरेगा।
झारखंड में कल होगा फ्लोर टेस्ट
बता दें कि चंपई सोरेन सरकार का कल फ्लोर टेस्ट होगा। इसमें शामिल होने के लिए सभी झामुमो विधायक रांची पहुंच गए हैं। वे सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। फ्लोर टेस्ट में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: क्या फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत सोरेन? अदालत ने सुनाया आदेश
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
47 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines