---विज्ञापन---

देश angle-right

बिहार जहरीली शराब कांड: विधानसभा में विपक्ष का बवाल, सुशील मोदी बोले- क्या बिहार पुलिस राज में है?

पटना: बिहार में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है यानी मौतें और बढ़ सकती हैं। सीएम नीतीश कुमार सवाल पर भड़क जा रहे हैं। बिहार विधानसभा में शराब कांड को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष सरकार को घेरने में […]

---खबर नीचे जारी है---

पटना: बिहार में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है यानी मौतें और बढ़ सकती हैं। सीएम नीतीश कुमार सवाल पर भड़क जा रहे हैं। बिहार विधानसभा में शराब कांड को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष सरकार को घेरने में लगी है। बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफा भी मांग रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पिछले 6 साल में जहरीली शराब से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लाख जेल जा चुके हैं। क्या बिहार पुलिस राज में है? असेंबली में नीतीश कुमार का बर्ताव शोभा नहीं देता, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

बिहार में शराबबंदी नहीं है: निशिकांत दुबे

बिहार शराब कांड का मामला संसद में भी गूंजा। बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने भी जमकर हंगामा किया। छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में राज्य विधानसभा पहुंचे। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं है, यह सिर्फ नीतीश कुमार का अहंकार है। मेरे राज्य में बहुत से लोग खराब हैं क्योंकि वे बिहार में शराब की आपूर्ति करते हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, वह 2024 के बाद घर जाएंगे और फिर बिहार आजाद होगा।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

मौत पर बिहार CM नीतीश कुमार का बयान

बिहार में जहरीली शराब पीने से छपरा में 38 लोगों की मौत हो गई। विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनकर नीतीश सरकार को घरने की कोशिश कर रही है। इस बीच अब नीतीश कुमार का बयान आ रहा है। उन्होंने कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा।  नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं। कुछ लोग गलती करते ही हैं। जो शराब पियेगा वो मरेगा ही। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंदी है ऐसे में नकली शराब मिलेगी। इसे पीकर लोगों की मौत हो गई।

नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है। इसे नहीं पीना चाहिए। उन्होंने कहा, जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी: नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ”मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी। बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से पिछले दो दिनों में 38 लोगों की मौत हो गई है।

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 15, 2022 01:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola