Odisha Train Tragedy: 'टोटल सरकार की विफलता है...', तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और रेल मंत्री पर साधा निशाना

Tejashwi yadav

तेजस्वी यादव ने उलगुलान रैली को किया संबोधित।

Odisha Train Tragedy: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। भारत सरकार, रेल मंत्री, प्रधानमंत्री की पूरी से विफलता है। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि रेलवे का दावा है कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, लेकिन इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी उन्होंने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। यह राजनीति का समय नहीं होना चाहिए। लेकिन जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बड़ा हादसा है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

पहलवानों के मामले की जांच नहीं हुई, इसकी क्या करेंगे?

तेजस्वी ने कहा कि केंद्र ने पहलवानों के मामले की कोई जांच नहीं की है, इसलिए मुझे नहीं पता कि वे क्या करेंगे। केवल समय बताएगा। लेकिन तब तक किसी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इतनी बड़ी घटना हो गई, पीएम मोदी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए थी।

विज्ञापन

गलत सिग्नल के चलते हुआ हादसा

एक प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, गलत सिग्नल के कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में चली गई, जिस पर मालगाड़ी खड़ी थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण ऐसा हुआ है।

वहीं, रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा ने बताया कितीन ट्रेनें नहीं, सिर्फ एक ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हुई है। उस समय उसकी स्पीड 128 किमी प्रति घंटे थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराई, फिर बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट कोरोमंडल की बोगियों से भिड़ गई। यह हादसा सिग्नलिंग में आई परेशानी के कारण हुआ है। लेकिन अभी विस्तृत रिपोर्ट आना बाकी है। उससे हादसे की मूल वजह पता लगेगी। हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। 11 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ