नई दिल्ली: जेडीयू-आरजेडी गठबंधन के साथ नीतीश कुमार बिहार के आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद कहा कि सात पार्टी एक साथ हैं। विधानसभा में 164 विधायक और एक निर्दलीय हमारे साथ हैं। हमलोग एक साथ मिलकर बिहार के लोगों की सेवा करेंगे। नीतीश ने कहा कि सभी साथी विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दे दिया है।
सभी की राय से लिया फैसला
नीतीश कुमार ने कहा, पार्टी के सभी लोगों की राय थी कि हमलोग एनडीए से निकले। नीतीश ने कहा कि पहले हम तीन पार्टी एक साथ थे लेकिन अब हम सात पार्टियों के साथ हैं। हम समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश करने वालों के साथ कभी नहीं रहना चाहते हैं। नीतीश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी सीटों की संख्या कम होने के बावजूद मैं सीएम बनने के लिए तैयार नहीं था लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए तैयार किया। बाद का जो अनुभव रहा, वो ठीक नहीं रहा।
भाजपा खत्म करने में जुट जाती है
तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में भाजपा एक ओर अकेली रहेगी और बाकी अन्य सात पार्टियां हमारे साथ हैं। भाजपा जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में जुट जाती है। बिहार में जो कुछ हो रहा था, वो सबको पता था। पूरे देश में जो माहौल बन रहा है, जिस प्रकार से सामाजिक न्याय पर हमला हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि आज के ही दिन भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था, बिहार की जनता की ओर से पूरे देश के विपक्ष को संदेश दिया गया है कि भाजपा को हर जगह से हटाया जा सकता है।
एजेंडा बिहार में नहीं चलने देना है
तेजस्वी ने कहा कि जेपी नड्डा ने लोकतंत्र की जननी बिहार में आकर कहते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करेंगे। क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना यानी की लोकतंत्र को खत्म करना है। पूरे देश में जो हो रहा है सभी को पता है, झारखंड, महाराष्ट्र में जो हुआ वो सभी को पता है। मुख्यमंत्री ने बिहार के हित में, संविधान बचाने के लिए जो निर्णय लिया हम उस निर्णय के साथ हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं, लालू यादव को धन्यवाद देते हैं, लालू जी से जब हमारी बात हुई तो उन्होंने आगे बढ़ने का सुझाव दिया। भाजपा का एजेंडा बिहार में नहीं चलने देना है।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 3 लोगों की मौत
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
10 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines