---विज्ञापन---

देश angle-right

Bihar Political Crisis: जदयू से गठबंधन टूटने की संभावनाओं के बीच भाजपा सक्रिय, बड़ी बैठकों का दौर शुरू

पटना: भारत के लिए मंगलवार दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों का गवाह बनकर आया है। एक तरफ महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार के गिरने के बाद बनी शिंदे सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार में राजनीतिक उठापटक का भी दौर शुरू हो चुका है।सूत्रों का दावा है कि […]

---खबर नीचे जारी है---

पटना: भारत के लिए मंगलवार दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों का गवाह बनकर आया है। एक तरफ महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार के गिरने के बाद बनी शिंदे सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार में राजनीतिक उठापटक का भी दौर शुरू हो चुका है।

सूत्रों का दावा है कि बीते कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे सीएम नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देकर आरजेडी के साथ नई सरकार का गठन कर सकते हैं।

इन तमाम चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गई है और संगठन में बड़ी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) भीखुभाई दलसानिया और राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल पटना में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर पहुंचे।

सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को जल्द ही इस संकट से जुड़ी चर्चा करने के लिए  दिल्ली भी बुलाया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

दूसरी ओर भी बैठकों का दौर जारी

---खबर नीचे जारी है---

राजद प्रमुख लालू यादव के आवास पर महागठबंधन के विधायकों और पटना में सीएम आवास पर जद (यू) नेताओं की बैठक चल रही है।

खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि नई सरकार का गठन 2015 वाले फॉर्मूला पर ही किया जाएगा, जिसमें तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद संभाल सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

जदयू ने राज्यपाल से समय मांगा

---खबर नीचे जारी है---

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात का समय मांगा है। जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का उद्देश्य इस्तीफा देना ही है।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

 

कांग्रेस ने रखी सहयोग की पेशकश

---खबर नीचे जारी है---

उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी जेडीयू को भेज दी है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि बिहार में भाजपा सरकार का गिरना तय है, हम नीतीश कुमार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि इससे पहले 2015 में भी जदयू ने राजद और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। लेकिन जुलाई 2017 में, कुमार ने यू टर्न लेते हुए भाजपा के साथ चलने का फैसला करते हुए महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और अन्य) छोड़ दिया और मुख्यमंत्री बने रहे। अक्टूबर-नवंबर 2020 में, एनडीए सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव जीते।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 09, 2022 12:19 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola