बिहार: गांव में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, एक करोड़ से ज्यादा कैश और लग्जरी गाड़ियों के साथ चार ठग गिरफ्तार
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

अमिताभ ओझा, पटना: बिहार के नवादा में तेलंगाना पुलिस ने छापेमारी की है। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। हैदराबाद से आई पुलिस टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से वारिसलीगंज के भवानी बिगहा गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक करोड़ 22 लाख रुपए कैश बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार ठगों को गिरफ्तार किया है।
मच गया हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। जब्त सभी गाड़ियां झारखंड नंबर की हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चारों ठगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: