बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राजनीतिक गलियारों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर बिहार में मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है. वहीं बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। दरअसल 16 जुलाई की सुबह विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या की खबर आई। इसके बाद से ही राजनीतिक दलों की ओर लगातार बयानबाजी जारी है। बिहार में विपक्षी नेताओं ने जहां बीजेपी-जेडीयू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं सत्ता पक्ष कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है।
मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश साहनी जी के पिता जी की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूं। यह घटना अत्यंत ही दुखद व निन्दनीय है। पता नहीं यह कैसे हुआ? परन्तु जैसे भी हुआ हो, मा. मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि स्वयं संज्ञान लें ताकि सच्चाई का पता चले और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त से सख्त कार्रवाई हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को दुख सहने की ताकत मिले।’
वहीं मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ‘अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है।
वहीं लोकसभा चुनावों में पूर्णिया से निर्दलीय जीत हासिल करने वाले पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूर्व मंत्री मुकेश साहनी जी के पिता जीतन
साहनी जी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है। हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है, नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है। मुकेश जी के हम साथ हैं।’
जीतन साहनी की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने एक्स पर लिखा कि ‘VIP पार्टी संरक्षक श्री मुकेश साहनी जी के पिता की निर्मम हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था की अराजक स्थिति को फिर उजागर कर दिया है. सरकार लोगों के भरोसे से चलती है और वो शून्य सूचकांक पर है. मीडिया मैनेजमेंट ही सब नहीं होता है. ईश्वर मुकेश जी और उनके परिवार को शक्ति और संबल दे.’
वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी. सरकार मुकेश साहनी के परिवार के साथ है.’
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines