News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राजनीतिक गलियारों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर बिहार में मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है. वहीं बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। दरअसल 16 जुलाई की सुबह विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या की खबर आई। इसके बाद से ही राजनीतिक दलों की ओर लगातार बयानबाजी जारी है। बिहार में विपक्षी नेताओं ने जहां बीजेपी-जेडीयू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं सत्ता पक्ष कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है।
मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश साहनी जी के पिता जी की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूं। यह घटना अत्यंत ही दुखद व निन्दनीय है। पता नहीं यह कैसे हुआ? परन्तु जैसे भी हुआ हो, मा. मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि स्वयं संज्ञान लें ताकि सच्चाई का पता चले और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त से सख्त कार्रवाई हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को दुख सहने की ताकत मिले।’
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश सहनी जी के पिता जी की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूं। यह घटना अत्यंत ही दुखद व निन्दनीय है। पता नहीं यह कैसे हुआ ? परन्तु जैसे भी हुआ हो, मा.मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि स्वयं संज्ञान लें ताकि सच्चाई पता चले और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व…
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) July 16, 2024
वहीं मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ‘अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है।
वहीं लोकसभा चुनावों में पूर्णिया से निर्दलीय जीत हासिल करने वाले पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूर्व मंत्री मुकेश साहनी जी के पिता जीतन
साहनी जी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है। हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है, नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है। मुकेश जी के हम साथ हैं।’
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जी के पिता जीतन
सहनी जी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के
रावणराज का पुख़्ता प्रमाण हैहत्या दर हत्या से कोहराम मचा है,नीतीश जी के
शासन का इकबाल खत्म हो गया है।अब प्रशासन
अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम
बन गया है।मुकेश जी के हम साथ हैं।— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) July 16, 2024
जीतन साहनी की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने एक्स पर लिखा कि ‘VIP पार्टी संरक्षक श्री मुकेश साहनी जी के पिता की निर्मम हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था की अराजक स्थिति को फिर उजागर कर दिया है. सरकार लोगों के भरोसे से चलती है और वो शून्य सूचकांक पर है. मीडिया मैनेजमेंट ही सब नहीं होता है. ईश्वर मुकेश जी और उनके परिवार को शक्ति और संबल दे.’
VIP पार्टी संरक्षक श्री मुकेश साहनी जी के पिता की निर्मम हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था की अराजक स्थिति को फिर उजागर कर दिया है.सरकार लोगों के भरोसे से चलती है और वो शून्य सूचकांक पर है. मिडिया मैनेजमेंट ही सब नहीं होता है. ईश्वर मुकेश जी और उनके परिवार को शक्ति और संबल दे.
— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) July 16, 2024
वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी. सरकार मुकेश साहनी के परिवार के साथ है.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।