Bihar: सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश का बड़ा दांव, मेट्रो की रखी नींव
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

बिहार: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद हाल ही में नई सरकार ने युवाओं को 20 लाख रोजगार देने की घोषणा की थी। गुरुवार को जनता को लुभाने के लिए एक ओर दांव खेलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया है।
Bihar CM Nitish Kumar lays foundation stone of Patna's underground metro project
Read @ANI Story | https://t.co/C4YcxZsHBL#NitishKumar #MetroRailProject #Bihar pic.twitter.com/dFKODBG7XN
— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2022
बिहार के पटना में शिलान्यास समारोह में लालू यादव के बेटे और नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व अन्य लोग शामिल हुए। नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल के तहत भूमिगत निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी। इससे पहले जब नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा तो लालू यादव ने एनडीए से अलग होने और राज्य में नई सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के साथ पुनर्मिलन के फैसले के लिए कुमार की सराहना की।
बता दें कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ा और राजद के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया। जदयू विधायक दल की बैठक में कई फैसलों को मंजूरी मिलने के बाद नीतीश कुमार कई मुद्दों पर बीजेपी से खफा हैं। राज्य में महागठबंधन या महागठबंधन का हिस्सा रहे विभिन्न दलों से कुल 31 मंत्रियों को बिहार कैबिनेट में शामिल किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: