JDU Leader KC Tyagi resign Latest News Update: बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज होने लगी है। जेडीयू और आरजेडी की रेस में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की एंट्री होने वाली है। मगर इसी बीच केसी त्यागी के इस्तीफे से जेडीयू को तगड़ा झटका लगा है। सालों से नीतीश कुमार का साथ देने वाले केसी त्यागी ने अचानक से प्रवक्ता पद क्यों छोड़ दिया? बेशक केसी त्यागी ने अपने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया है। मगर इस खबर ने बिहार की सियासत में हड़कंप मचा दिया है।
जेडीयू से नाराज हैं केसी त्यागी?
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे केसी त्यागी क्या पार्टी से नाराज चल रहे हैं? दरअसल अशोक चौधरी और भूमिहर नेताओं के बीच पिछले कई दिनों से बहस चल रही है। अशोक चौधरी का दावा था कि भूमिहरों ने लोकसभा चुनाव में जेडीयू को समर्थन नहीं दिया था। जेडीयू ने अशोक चौधरी के इस बयान से किनारा कर लिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केसी त्यागी जेडीयू के इस कदम से काफी नाराज थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले? पड़ोसी राज्यों की भी बढ़ी ‘टेंशन’
केसी त्यागी ने की पार्टी की मुखालफत
नीतीश सरकार के हर फैसले के साथ डट कर खड़े रहने वाले केसी त्यागी बीते कुछ दिनों से बगावती तेवर दिखाने लगे थे। इंडिया गठबंधन ने इजराइल को हथियार की सप्लाई रोकने का बयान दिया, तो केसी त्यागी ने भी इस पर साइन कर दिया। लेट्रेल एंट्री से लेकर SC/ST आरक्षण पर उन्होंने पार्टी से पूछे बिना बयान जारी कर दिया। खबरों की मानें तो इसे लेकर कई दिनों से केसी त्यागी और जेडीयू में खींचतान चल रही थी, जिससे तंग आकर उन्होंने इस्तीफा देना बेहतर समझा।
केसी त्यागी के इस्तीफे का दूसरा पहलू
केसी त्यागी के प्रवक्ता पद छोड़ने को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खबरों की मानें तो चुनाव से पहले जेडीयू पार्टी में बड़े फेरबदल करने वाली है। केसी त्यागी का इस्तीफा भी इसी का एक हिस्सा है। मुमकिन है कि आगामी चुनाव में केसी त्यागी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता ने जहर खाकर दी जान, परिवार के 4 लोगों की भी मौत; क्या है वजह?
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
31 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
52 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines