Bihar and Gujarat School Closed due to Heavy Rain: भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में हाहाकार मच गया है। बाढ़ की चपेट में आने के कई लोगों की जान जा चुकी है। खराब मौसम, तेज बरसात और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल बंद हो गए हैं। बच्चों और अध्यापकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इस फेहरिस्त में बिहार और गुजरात के कई जिलों के नाम शामिल है।
पटना में स्कूल बंद
बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पटना प्रशासन ने गांव के 76 स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हाल ही में गंगा नदी में गिरने की वजह से एक स्कूल टीचर की मौत हो गई थी, जिसके बाद बिहार सरकार ने स्कूल खोलने या बंद रखने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी है।
यह भी पढ़ें- सवारियों से भरी Delhi DTC Bus में आग लगने से हड़कंप, बाइक वाले ने बचाईं कई जिंदगियां
मिजोरम में भी स्कूल पर लगा ताला
उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में भी बारिश से बुरा हाल हो गया है। मिजोरम की राजधानी आइजवाल समेत तीन जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रशासन ने पिछले हफ्ते 5 दिन तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। 20 अगस्त से राज्य में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। भूस्ख्लन की वजह से कई रास्ते बंद हो चुके हैं। बता दें कि इसी साल मार्च में भूस्ख्लन के कारण मिजोरम में 42 लोगों की मौत हो गई थी।
गुजरात में बंद हुए स्कूल
गुजरात में आई बाढ़ से हर तरफ त्राहिमाम मच गया है। गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में 27 अगस्त से ही प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए थे। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले दो दिन से राज्य में मूसलाधार बरसात हो रही है। इसकी वजह से हजारों लोगों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। लगातार बरसात के कारण सरदार सरोवर बांध और नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे स्थानीय प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार के छह लाख शिक्षकों के लिए सरकारी फरमान, नहीं किया फॉलो तो कट जाएगी सैलरी
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
23 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines