Bihar Elections 2025: भारत चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और कुछ राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. साथ ही उनकी सूची भी जारी कर दी है. अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने के साथ-साथ अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनाव होने हैं, इसके लिए विभिन्न राज्यों में कार्यरत 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जिनमें 320 IAS, 60 IPS और 90 IRS/ICAS आदि शामिल हैं.
इन सीटों पर होंगे चुनाव-उपचुनाव?
बता दें कि चुनाव आयोग के अपडेट के अुनसार, अक्टूबर-नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा की 225 सीटों के लिए चुनाव होंगे. वहीं गुजरात की कड़ी और विसावदर, केरल की एक सीट, पंजाब की लुधियाना वेस्ट और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की कटरा बाजार सीट पर भी उपचुनाव होना है, जो विधायक बावन सिंह के निधन के कारण खाली हुई है, लेकिन तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है. जम्मू-कश्मीर की 4, पंजाब की एक, आंध्र प्रदेश की 3, ओडिशा-हरियाणा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर भी राज्यसभा उपचुनाव होने हैं.
‘नई पीढ़ी का नया है बिहार…’, बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया नया प्रचार गीत
क्या रहेगी पर्यवक्षकों की जिम्मेदारी?
बता दें कि चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों को उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए नियुक्त किया है. इनकी जिम्मेदारी चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से लेकर चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशियों की हर गतिविधि की रिपोर्ट चुनाव आयोग को देना और आवश्यक सुझाव देना है. निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराना भी इनकी जिम्मेदारी होगी. पर्यवेक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है और किसी भी तरह की कोताही न बरतने को कहा गया है. साफ-साफ निर्देश हैं कि अगर कोई शिकायत मिली तो जिम्मेदारी पर्यवेक्षक होंगे.
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines