Bihar Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान बिहार से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार का जादू चल गया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सबसे अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर रही है। ऐसे में खबरें सामने आ रही हैं कि जेडीयू इंडिया गठबंधन को समर्थन दे सकती है। मगर अब जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बिहार में नीतीश ने किया कमाल
बिहार में शुरुआती रुझानों के साथ ही जेडीयू और बीजेपी कई सीटों पर आगे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को राज्य में तगड़ा झटका लगा है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी 3 तो कांग्रेस 2 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि दिल्ली की सत्ता काफी हद तक बिहार के हाथ में है।
इंडिया गठबंधन में होगी शामिल?
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अगर जेडीयू ने बीजेपी का दामन छोड़कर इंडिया गठबंधन का हाथ थामा तो इससे विपक्ष के सत्ता में आने की उम्मीदें काफी बढ़ जाएंगी। हालांकि इन सभी खबरों के बीच जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया है।
NDA के साथ हैं- केसी त्यागी
केसी त्यागी का कहना है कि नतीजों का हम स्वागत करते हैं क्योंकि ये जनता का फैसला है। हम अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू NDA की तरफ अपना सपोर्ट जाहिर करता है और हम आगे भी NDA में बने रहेंगे। इंडिया गठबंधन के साथ हाथ मिलाने पर बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि हम इस तरह की सभी वार्ताओं को सिरे से खारिज करते हैं। हम NDA के साथ हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
40 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines