बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियां कर रही हैं। एक तरफ जहां NDA दोबारा सत्ता में वापसी की बात कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सितंबर को दिल्ली में बिहार बीजेपी नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। अमित शाह की बैठक में बीजेपी नेताओं के साथ एनडीए के सीट फॉर्मूले पर चर्चा होगी। उधर, लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान 40 सीटों की मांग कर रहे हैं।
लोजपा ने 2015 में 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि 2020 में एनडीए से अलग होकर 137 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। चिराग पासवान का कहना है कि लोजपा का बंटवारा सम्मानजनक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सीटों का बंटवारा सम्मानजनक होना चाहिए। लोजपा बिहार की राजनीति में अहम ताकत है और हमें उसका सही हक मिलना चाहिए। वहीं, बीजेपी और जेडीयू के बीच भी खींचतान चल रही है।
बड़े भाई की भूमिका चाहती है जेडीयू
साल 2020 विधानसभा चुनाव में जेडीयू 115 और बीजेपी 110 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन अब भी जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में रहना चाहती है, जबकि बीजेपी 110 से 115 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है और जेडीयू को 90 सीटों पर सीमित करना चाहती है। वहीं जीतनराम मांझी जैसे एनडीए के अन्य सहयोगियों के लिए भी सीटें निकालनी होंगी।
यह भी पढ़ें : मायावती ने आकाश आनंद को एक और बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी बसपा
ऐसे में एनडीए के भीतर सीटों की मारामारी अगर लंबी खिंची, तो नुकसान साफ दिखेगा, खासकर तब जब इंडिया गठबंधन बिहार में लगातार सक्रिय है। अब सबकी निगाहें अमित शाह की बैठक पर टिकी हैं, जहां से इस पेच का हल निकल सकता है। माना जा रहा है कि इसी का हल निकालने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने यह बैठक बुलाई है।
यह भी पढ़ें: बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, प्रशांत भूषण ने दलील में चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
वहीं, इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच भी खींचतान देखने को मिल रही है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मौजूदगी में खुद को बिहार में महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। राहुल गांधी अब तक गठबंधन के चेहरे को लेकर सवालों को टालते रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें “नकलची” कहा और जनता से पूछा कि क्या उन्हें “असली मुख्यमंत्री” चाहिए या “डुप्लीकेट मुख्यमंत्री”? इसके बाद उन्होंने खुद को गठबंधन का “असली मुख्यमंत्री” उम्मीदवार घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
57 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines