Tejashwi Yadav Viral Video Bihar Crime: बिहार की राजनीति में जंगलराज वर्सेज मंगलराज की बहस अक्सर देखने को मिलती है। जहां सत्तारूढ़ दल राज्य में मंगलराज होने का दावा करता है, तो वहीं विपक्ष राज्य को जंगलराज और गुंडाराज की संज्ञा देता है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। तेजस्वी के इस वीडियो से बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि कुछ लोग जबरन एक शख्स के घर में घुस गए। उन्होंने शख्स के कमरे में तोड़-फोड़ मचानी शुरू कर दी। नकाबपोश गुंडों के हाथ में राइफल भी मौजूद है। गुंडे कमरे में मौजूद सामान को तोड़ रहे हैं और एक शख्स को बुरी तरह से धमकाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं गुंडों ने कई राउंड की फायरिंग भी की है। यह सारी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में छिपा है शेख हसीना का सबसे बड़ा राज! क्या अब होगा ‘आईनाघर’ का पर्दाफाश?
मंगलराज बनाम जंगलराज पर छिड़ी बहस
तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा बीजेपी शासित बिहार में मंगलराज की झलकी! सत्ता संरक्षित गुंडे रंगदारी नहीं देने पर ऐसे आपके घर-दफ्तर में घुसते हैं। मार-पीट और गोली-बम चला, सब कुछ लूट फिर हत्या कर प्रशासनिक सहयोग से आराम से चले जाते हैं। चुनाव में फिर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री जंगलराज का बेसुरा राग अलापेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक घंटे के भीतर वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। बता दें कि अगले साल बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष में अक्सर वार-पलटवार देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- आसमान में करतब दिखा रहा था प्लेन, समुद्र में गिरा और हो गया क्रैश, Video वायरल
संबंधित खबरें
'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
35 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
43 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines