Rahul Gandhi Photo Sanitary Pads: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है, चुनाव इस साल के आखिर तक होना है, लेकिन अभी से ही मतदाताओं को लुभाने की कोशिश शुरू हो गई है। एक तरफ जहां सरकार लोगों को तरह-तरह की राहत देने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस ने महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड बांटना शुरू किया है। हालांकि पहले सेनेटरी पैड के बॉक्स पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर बवाल हुआ और अब इससे जुड़े जो दावे किए जा रहे हैं, उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने ऐलान किया कि पार्टी राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। उन्होंने सेनेटरी पैड का बॉक्स दिखाया, जिस पर राहुल गांधी की फोटो लगी हुई थी। पैकेट पर लिखा था – माई-बहन मान योजना, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस। ज़रूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि – 2500 रुपए महीना।
किया जा रहा फेक दावा
अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सेनेटरी पैड पर भी राहुल गांधी की फोटो लगी हुई है। कई अकाउंट्स से इसके वीडियो शेयर किए गए हैं, हालांकि खुद कांग्रेस ने इसकी सच्चाई बताई है। कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फेक वीडियो और असली सच्चाई को दिखाया गया है।
फेक वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉक्स में से जब सेनेटरी पैड निकाला गया और उसे खोला गया, तो राहुल गांधी की फोटो दिखाई दे रही है, लेकिन जब कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने बॉक्स में से सेनेटरी पैड निकालकर दिखाया, तो उसमें राहुल गांधी की कोई फोटो नहीं है।
कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि सेनेटरी पैड को लेकर बीजेपी झूठ बोल रही है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत का आरोप है कि बीजेपी और आईटी सेल के लोग इस फेक वीडियो को फैला रहे हैं। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। ये लोग अपनी नफरत में इतने गिर चुके हैं कि बहनों को सेनेटरी पैड दिए जाने पर भी फेक न्यूज़ फैला रहे हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines